logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या फरहाना जीतेंगी बिग बॉस की ट्रॉफी? जिसे सलमान ने दिया था घर की विलेन का टैग

'बिग बॉस 19' का आज ग्रैंड फिनाले है। कौन इस शो का विनर बनेगा? फैंस इस सवाल का जवाब जानने के लिए उत्सुक हैं।

farhana and salman

फरहाना और सलमान खान, Photo Credit: Colors Insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी है। शो के फिनाले एपिसोड के ऑनएयर होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 3 महीने की जर्नी पूरी करने के बाद तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और गौरव खन्ना ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई। यहां तक पहुंचना किसी के लिए भी आसान नहीं था। इन्हीं पांचों में से कोई एक विजेता बनेगा। इन पांचों कंटेस्टेंट्स में से गौरव खन्ना और फरहाना को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

 

गौरव खन्ना टीवी के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। गौरव ने शुरुआत से ही गेम को बहुत ही गरिमा के साथ खेला है। उन्होंने घर में कभी किसी सदस्य के साथ गाली-गलौज नहीं की है। इस गेम में कंटेस्टेंट्स की जुबान अक्सर फिसल जाती है। गौरव के अलावा फरहाना को भी ट्रॉफी जीतने का हकदार माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- धुरंधर का 'कारवां' गाना ट्रेंड, मधुबाला का ये है इश्क इश्क क्यों खोजने लगे लोग?

सलमान ने फरहाना को दिया था विलेन का टैग

सोशल मीडिया पर फरहाना की गेम को लोगों ने खूब पसंद किया है। उनका बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है। घर में उन्होंने अपने को- कंटेस्टेंट्स से सबसे ज्यादा लड़ाई-झगड़े किए हैं। गेम में टास्क के दौरान कई बार ऐसी चीजें बोली है जो नेशनल टेलीविजन पर नहीं बोलना चाहिए। इसके लिए उन्हें शो के होस्ट सलमान खान से खूब डांट पड़ी है। 

 

सलमान ने शो में फरहाना को विलेन बताया था। फरहाना को डांट लगाने पर लोगों ने सलमान को बायस्ड बताया था। लोगों का कहना था कि सलमान घर में सबसे ज्यादा सपोर्ट अमाल मलिक का करते हैं। इस मुद्दे पर सलमान ने घरवालों से वीकेंड का वार पर बात भी की थी।

 

यह भी पढ़ें- वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदेगा नेटफ्लिक्स, इस डील को खतरनाक क्यों माना जा रहा?

क्यों शो जीतेंगी फरहाना?

शुरुआत से ही फरहाना अकेले गेम खेलती नजर आईं। फिर चाहे कोई टास्क हो या गेम हर परिस्थिति का उन्होंने डट कर सामना किया है। अपने बेबाक अंदाज से दर्शकों का जीता दिल। गेम में फरहाना ने कई गलतियां की हैं लेकिन वह ईमानदार रहीं। उनका यही एटीट्यूड लोगों को पसंद आया है। उनकी दमदार और बोल्ड पर्सनैलिटी की तुलना लोगों ने हिना खान, गौहर खान जैसे पुराने कंटेस्टेंट्स से की। जब वह इस गेम में आई थीं तब उन्हें कोई नहीं जानता था लेकिन आज हर कोई जानता है।

 


और पढ़ें