logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले फिल्म के बाद दिखाया जाता था ट्रेलर, पहले दिखाने का कॉन्सेप्ट कैसे शुरू हुआ?

किसी भी फिल्म या टीवी सीरियल के रिलीज से पहले मेकर्स ट्रेलर रिलीज करते हैं। ट्रेलर के जरिए दर्शकों में एक्साइटमेंट बनी रहती हैं लेकिन इसका कॉन्सेप्ट भारतीय सिनेमा में कब आया?

ai image audience watching trailer

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हर हफ्ते सिनेमाघरों पर विभिन्न भाषाओं में कई फिल्में रिलीज होती है। किसी भी फिल्म को दर्शक देखने जाएंगे या नहीं। इस बात का चयन फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद किया जाता है। ट्रेलर में दर्शकों को कहानी की छोटी सी झलक दिखाई जाती है जिससे फिल्म को देखने की उत्सुकता बनी रहती है। कुछ फिल्मों के ट्रेलर इतने कमाल होते हैं दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। कुछ को एवरेज रिस्पॉन्स मिलता है। क्या आपने कभी सोचा है कि सिनेमा में ट्रेलर का कॉन्सेप्ट कब आया था?

 

भारत की सबसे पहली फिल्म 'राजा हरिशचंद्र' साल 1913 में रिलीज हुई थी। यह एक मूक फिल्म थी जिसका निर्देशन दादासाहेब फाल्के ने किया था। उस समय ट्रेलर दिखाने का कोई कॉन्सेप्ट नहीं थी। इस कॉन्सेप्ट की

शुरुआत भारत में 1981 में फिल्म 'नसीब' से हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं सिद्धार्थ दत्ता जिनसे मिमी चक्रवर्ती ने गुपचुप रचाई शादी?

1981 में हुई थी ट्रेलर के कॉन्सेप्ट की शुरुआत

1981 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'नसीब' में हुई थी। मेकर्स ने फिल्म की मार्केटिंग को बढ़ाने के लिए इसका ट्रेलर बनाया और उसे दूरदर्शन पर दिखाया था। ऐसा करने की वजह से फिल्म को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड थे और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है।

 

यह एक मल्टीस्टार फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन, राकेश रोशन, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, अमजद खान, कादर खान, प्राण, हेमा मालिनी समेत कई बड़े कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था। इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। इस फिल्म का बजट करीब 4 करोड़ रुपये थे। फिल्म ने उस समय 14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'ये प्रेम मोल लिया' में प्यार पर भारी पड़ा इमोशन, दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

हॉलीवुड में कब आया था कॉन्सेप्ट?

भारत से सालों पहले हॉलीवुड में ट्रेलर का कॉन्सेप्ट आया था। 1913 में Nils Granlund ने अपने म्यूजिकल प्ले 'द प्लेजर सीकर्स' के रिहर्सल के छोटे-छोटे वीडियो को जोड़कर एक प्रचार वीडियो बनाया गया। इसे सिनेमाघरों में फिल्मों के साथ दिखाया गया जो काफी सफल रहा। इसके तुरंत बाद उन्होंने चार्ली चैपलिन की फिल्म के लिए प्रचार वीडियो बनाया था। इन क्लिप्स को अक्सर फिल्म के आखिरी में दिखाया जाता था। इसलिए इसे ट्रेलर कहा जाता था। कुछ समय निर्देशकों को ऐहसास हुआ कि लोग फिल्म देखकर चले जाते हैं और उनका ट्रेलर बेकार चला जाता है। 1920 और 1930 के दशक तक इन्हें सिनेमाघरों में मुख्य फिल्मों से पहला दिखाया जाने लगा लेकिन इसका नाम आज भी ट्रेलर ही बना हुआ है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें