नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में
रणबीर कपूर
, साई पल्लवी और यश महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। निर्माता नमित मल्होत्रा इस फिल्म के जरिए विदेशी लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं।
फिल्म को बनाने में 4000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। मेकर्स ने फिल्म के पहले पार्ट को रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में कमाल के वीएफएक्स और विजुल्स की दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं। रामायण पर कई फिल्में और टीवी शोज बन चुके हैं। क्या आप जानते हैं सिनेमा में सबसे पहली 'रामायण' कब बनी थी?
यह भी पढ़ें: सीता को युद्ध करते देख भड़के दर्शक, 'रामायण' में क्या कमियां निकाल रहे हैं लोग?
अण्णा सालुंके ही बने थे राम और सीता
भारतीय सिनेमा की पहली रामायण फिल्म का नाम 'लंका दहन' है जिसे 1916 में रिलीज किया गया था। यह एक साइलेंट फिल्म थी जिसका निर्देशन दादासाहेब फाल्के ने किया था। उस दौर की फिल्मों में डायलॉग और म्यूजिक नहीं होता था। बिना म्यूजिक और डायलॉग को दर्शकों तक पहुंचाना बहुत मुश्किल था।
इस फिल्म के लीड ऐक्टर अण्णा सालुंके ने ही भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था। इसी वजह से कई फिल्मों में महिला किरदारों को पुरुष कलाकार ही निभाते थे। फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था इसलिए महिलाएं पर्दे पर ऐक्टिंग नहीं करती थीं।
यह भी पढ़ें: स्काउट और लव के बीच बढ़ी नजदीकियां, गर्लफ्रेंड काशवी ने तोड़ा 5 साल का रिश्ता!
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी 'लंका दहन'
1916 में 'लंका दहन' का निर्माण शुरू किया गया था। इस फिल्म को बनाने में 15000 रुपये का खर्च आया था। दादा साहेब फाल्के की रिकॉर्ड के अनुसार फिल्म ने शुरुआती 10 दिनों में ही 32,000 से 35,000 रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1934 में रिलीज हुई फिल्म 'सीता' भी रामायण पर आधारित थी। यह पहली रामायण थी जिसे डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ बनाया गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर ने भगवान राम का रोल निभाया था। अब 2026 में रणबीर कपूर ने रामायण में भगवान राम का रोल प्ले किया है।