'बिग बॉस 20' में सिंगर काजी तौकीर ने एंट्री ली। उन्हें देखकर कुछ दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गई। कुछ लोगों को यह कौन हैं जिन्हें हम नहीं जानते हैं। शो को ऑनएयर ही एक दिन हुआ है और काजी तौकीर चर्चा में आ गए। उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वह अपना सिग्नेंचर स्टेप करते दिख रहे हैं। उनके इस डांस स्टेप को देखकर भोजपुरी ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने उनका काफी मजाक उड़ाया था। इस बीच लोग जानना चाहते हैं कि काजी तौकीर कौन है?
यह भी पढ़ें: 'डेविल' गाने में स्टूडेंट्स की आवाज बने दिलजीत दोसांझ, लोगों ने बताया मास्टरपीस
'गुरुकुल' ने बदली काजी तौकीर की पहचान
काजी तौकीर ने सिंगिंग रियलिटी शो 'गुरुकुल' जीता था। इस शो से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई थी। 2005 में सिगिंग रियलिटी शो 'गुरुकुल' सोनी टीवी पर आता था। इस शो में सिंगर अरिजीत सिंह ने भी हिस्सा लिया था। वह इस शो में छठे स्थान पर थे। बाद में काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी ने विनर का खिताब जीता। 2026 में काजी ने अरिजीत संग मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि 20 साल बाद भी उनकी अरिजीत से दोस्ती बनी हुई है।
नहीं चला काजी का करियर
'गुरुकुल' जीतने के बाद काजी को आगे बढ़ने के कई अवसर मिले। काजी और रूपरेखा ने मिलकर साथ में 'ये पल' नाम का म्यूजिक एल्बम रिलीज किया। इसके अलावा उनके 'क्या करूं' और 'हीरो' जैसे कई गाने आए लेकिन कुछ भी नहीं चला। गानों के बाद उन्होंने फिल्म 'टेक ऑफ' से अपने अभिनय की शुरुआत करने की कोशिश की थी लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हुई। उनका ऐक्टिंग डेब्यू अधूरा रह गया।
यह भी पढ़ें: अर्शिफा खान से कुशाल तंवर तक, Bigg Boss में दिखा जेनजी कंटेस्टेंट्स का दबदबा
2015 में वह फिल्म 'फैंटम' के 'अफगान जलेबी' गाने में फिर से नजर आए थे। इस वीडियो में उनके साथ कैटरीना कैफ भी थीं। 20 साल बाद काजी फिर से किसी बड़े शो पर नजर आ रहे हैं। वह लोगों का कितना दिल जीत पाते हैं? इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।