logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्टेज पर मनचले ने कमर छुआ, मिला तगड़ा तमाचा, कौन हैं वायरल गर्ल डिंपल चौधरी?

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है जिस पर वह उसे थप्पड़ जड़ देती है।

Dimple Choudhary

डिंपल चौधरी, Photo Credit: Social media

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी उत्तरप्रदेश के हाथरास में परफॉर्मेंस देने के लिए पहुंची थी। वह एक जन्मदिन समारोह में डांस करने के लिए पहुंची थी। स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान एक व्यक्ति ने डिंपल के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। डिंपल ने व्यक्ति को बिना डरे थप्पड़ जड़ दिया।

 

अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति लाल टोपी लगाए डिंपल के आस पास मंडरा रहा था। डांस परफॉर्मेंस के बीच व्यक्ति ने उनकी कमर को छूआ। इस पर डिंपल भड़क गईं और व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ मारा। उसके तुरंत बाद कार्यक्रम के संचालक से माइक छीना और व्यक्ति से कहा, 'ऐसा है एक मिनट में तुम्हारी धो दूंगी। स्टेज पर डांस करने का यह मतलब नहीं है कि कहीं भी हाथ लगा दोगे।' उन्होंने बीच में ही परफॉर्मेंस बंद कर दिया और मंच से चली गई।

 

यह भी पढ़ें: 'ऐक्टर्स को ध्यान देना चाहिए', Peddi में जाह्नवी के विवाद पर बोलीं अनु अग्रवाल

डिंपल ने बताया क्यों मारा थप्पड़?

डिंपल ने अपने दूसरे वीडियो में बताया कि उन्होंने थप्पड़ क्यों मारा? उन्होंने कहा, 'उसने पहले मेरे ब्लाउज में पैसे रखने की कोशिश की, मैंने उसे रोका और उसके हाथ जोड़े और इग्नोर किया। मेरा दूसरे गाना का परफॉर्मेंस था उस समय मेरा हाथ पकड़ कर मेरी कमर को छुआ। उसने मुझे बहुत गंदा फील करवाया। किसी को भी इस तरह से नहीं छूना चाहिए। हर किसी के घर में मां, बहन, बेटी होती है। हर आर्टिस्ट की इज्जत होती है।'

 

 

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा, हर आर्टिस्ट डांस आपके मनोरंजन और अपनी जिंदगी चलाने के लिए करता है। वहां पर आर्टिस्ट की सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद नहीं थी। हालांकि कार्यक्रम करने वाले ओनर का बहुत साथ मिला।' इस मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बताया गया कि आयोजकों ने इस कार्यक्रम को करवाने की अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में अभी जांच चल रही है।

 

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड मूवी obsession में क्या है खास? शोज है हाउसफुल

कौन हैं डिपल चौधरी?

डिंपल चौधरी हरियाणा की महशूर डांसर है। वह अलग-अलग जगहों पर जाकर स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस देती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जागरण में भजन गाकर की थी। बाद में उन्होंने स्टेज पर पर्फार्मेंस देना शुरू कर दिया।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें