logo

मूड

ट्रेंडिंग:

समय रैना के शो में 'PM मोदी' के गेटअप में आया और छा गया, कौन है यह वायरल स्टार?

समय रैना के शो में राहिल नाम का शख्स पीएम मोदी के गेटअप में आया और उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

rahil and samay raina

राहिल और समय रैना, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। कई बार शो में इतने मजेदार कंटेस्टेंट आते हैं जो दर्शकों का आपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दिल जीत लेते हैं। इस बार शो में एक ऐसा ही शख्स कंटेस्टेंट आया जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की। वह शो में हूबहू मोदी के गेटअप में नजर आए। जब उस शख्स को समय रैना , तन्मय भट्ट ने देखा तो हैरान हो गए। इस शख्स का नाम राहिल है। 

 

राहिल को प्रधानमंत्री मोदी के गेटअप में देखकर समय रैना ने एमसी स्टैन  से पूछा कि क्या एक और मास्क है। समय को लगा था कि कहीं इस पर विवाद न हो गए। राहिल ने अपने ऐक्ट के दौरान पीएम मोदी के अंदाज में बात चीत की और उनके कुछ ऑइकोनिक मोमेट्स को भी रिक्रिएट किया।

 

यह भी पढ़ें: 'जरूरत हुई तो सलाह ले लूंगी, हमारी चिंता न करें', रश्मिका मंदाना ने लिखी चिट्ठी

राहिल ने पीएम मोदी की मिमिक्री कर जीता दिल

समय ने राहिल के ऐक्ट के दौरान कॉमेडियन कुणाल कामरा को वीडियो कॉल किया। उनकी बात कुणाल कामरा से करवाई। दोनों के बीच में जबरदस्त बैंटर देखने को मिला। कुणाल से बात करते हुए राहिल ने कहा कि ये देखो सिक्का नीचे गिर गया और फिर उसे उठाकर कहते हैं कि मैं ही उठाऊंगा ना। एक वीडियो में राहिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ऐक्टिंग करने की कोशिश करते हैं लेकिन समय मना कर देते हैं। उन्हें डर है कि कहीं फिर से विवाद न हो जाए।

 

 

कौन हैं राहिल?

राहिल के ऐक्ट ने पैनल में बैठे सभी लोगों को खूब एंटरटेन किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि राहिल उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

 

 

View on Instagram

यह भी पढ़ें: प्रेम और भक्ति का मिलन है पाकिस्तानी गाना 'अल्फाज', इंटरनेट पर हो रहा है ट्रेंड

 

वह पेशे से मिमिक्री आर्टिस्ट हैं। अपने इंस्टाग्राम पर वह अक्सर अपने वीडियो शेयर करते हैं। इन वीडियो में वह पंकज त्रिपाठी, अक्षय खन्ना, शाहरुख खान समेत अन्य कलाकारों की मिमिक्री करते दिख रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 15.5K फॉलोअर्स हैं। 'इंडिया गॉट लेटेंट' में विवाद की वजह से समय पर एफआईआर दर्ज हुई थी। उन्हें शो बंद करना पड़ा था और अपने यूट्यूब चैनल से सभी एपिसोड्स को डिलीट करना पड़ा था।


और पढ़ें