logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं 'कालीधर लापता' के लेखक अमितोष? जो 'पंचलाइट' में बने थे गोधन

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कालीधर लापता' की कहानी को लोगों ने खूब पंसद किया है। क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लेखक अमितोष नागपाल बेहतरीन कलाकार भी हैं।

Amitosh Nagpal

अमितोष नागपाल

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अभिषेक बच्चन की हाल ही में जी 5 पर फिल्म 'कालीधर लापता' स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, दैविक भगेला, मोहम्मद जीशान अय्यूब, निमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अभिषेक बच्चन और 8 साल के बच्चे दैविक भगेला के इर्दगिर्द घूमती है। इस फिल्म का लेखन अमितोष नागपाल और मधुमिता सुंदरारमन ने किया। बहुत कम लोग जानते होंगे कि अमितोष नागपाल लेखक और कंपोजर ही नहीं बेहतरीन कलाकार भी हैं।

 

अमितोष ने 'दबंग', 'आरक्षण', 'रंगरेज', बेशर्म' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म 'पंचलाइट' में मुख्य भूमिका निभाई थी। आइए उनके बारे में जानते हैं।उनका जन्म 22 अक्टूबर 1984 को पंजाब में हुआ है। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की डिग्री ली है।

 

यह भी पढ़ें- क्या लता के 'अपलम चपलम' गाने की कॉपी है 'दिल पे चलाई छुरियां'?

कौन हैं 'कालीधर लापता' के लेखक

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सुमंत कुमार का किरदार निभाया था। इसी साल है वह वेब सीरीज 'पाउडर' में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'आरक्षण' में 'पंडित जी' का इंटेंस रोल निभाया था। उनके काम को फिल्म 'बेशर्म' में काफी पंसद किया गया था।

'पंचलाइट' में निभाया था गोधन की भूमिका

साल 2017 में वह आखिरी बार फिल्म 'पंचलाइट' में गोधन की लीड भूमिका में नजर आए थे। मशहूर साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु की कहानियों में से एक 'पंचलाइट' है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इस फिल्म को IMDB पर 6.7 रेटिंग मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने गोधन का शानदार किरादार निभाया है। 'पंचलाइट' में साल 1954 के गांव को दिखाया है। इसके अलावा वह 'वन लास्ट टाइम', 'बैंड बाजा बंद दरवाजा' में नजर आए थे।

 

यह भी पढ़ें- सैयारा से सेंसेशन बने अहान पांडे कौन हैं? इंडस्ट्री से है पुराना नाता

गीतकार और लेखक भी हैं अमितोष

उन्होंने इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' के डायलॉग लिखे थे। उन्होंने गाना Oye Lucky Lucky Oye लिखा था। फिल्मों के डायलॉग और गीत लिखने के अलावा उन्होंने कई प्ले में काम किया है। उनके प्ले 'प्रिया बहरुपिया' को लोगों ने खूब पसंद किया था।

 

 

Related Topic:#Kaalidhar Laapata

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap