logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, कैसे हुई थी दोनों की शादी?

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से परिवार सदमे में हैं। शेफाली के निधन से उनके पति पराग त्यागी का रो रोकर बुरा हाल है।

Shefali Jariwala and parag tyagi

शेफाली और पराग त्यागी (Photo Credit: Parag Tyagi Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेत्री शेफाली जरीवाली हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई है। 42 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मौत से परिवार सदमे में हैं। 'कांटा लगा' गाना से उन्हें पहचान मिली थीं। इस गाने ने शेफाली को रातोंरात स्टार बना दिया था। वह 'बिग बॉस' समेत कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी थीं।

 

शेफाली के पति पराग त्यागी और माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पराग अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे। कपल अक्सर साथ में नजर आता था। आइए जानते हैं कौन पराग त्यागी।

 

यह भी पढ़ें- 'फॉरेंसिक टेस्ट, गार्ड का बयान', शेफाली जरीवाला केस में नया क्या हुआ?

कौन हैं शेफाली के पति पराग त्यागी

पराग त्यागी भी अभिनेता हैं। वह उत्तर प्रदेश के मोदीनगर के रहने वाले हैं। साल 2008 में वह क्राइम थ्रिलर फिल्म 'अ वेन्सडे' में पहली बार नजर आए थे। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे अभिनेता मुख्य भूमिका में थे। वह फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरीयल्स में भी दिखाई दे चुके हैं। उन्होंने टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

 

वह 'ब्रह्मराक्षस', 'जोधा अखबर', 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में काम कर चुके हैं। इन शोज में उन्होंने नेगेटिव रोल प्ले किया है। पराग तेलुगू फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं जिसमें 'अग्नयाथवासी', 'वेंकी मामा', 'रूलर' और 'सरकारू वारी पाटा' शामिल हैं। वह आखिरी बार साल 2023 में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। 

 

यह भी पढ़ें- शेफाली से लेकर सिद्धार्थ तक... सितारे जिनकी मौत ने सबको चौंकाया

शेफाली ने पराग से की थी दूसरी शादी

पराग और शेफाली ने 4 साल तक डेट करने के बाद साल 2015 में शादी की थी। कपल पहली बार इंडस्ट्री के किसी इवेंट में पहली बार मिला था। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने साथ में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' और 'नच बलिए 7' नजर आए थे। कपल की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। शेफाली की ये दूसरी शादी थी। 

 

शेफाली ने पराग से पहले संगीतकार हरमीत सिंह से साल 2004 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद अभिनेत्री ने हरमीत पर घरेलू हिंसा और रिश्ते में भावनात्मक सम्मान की कमी का आरोप लगाया था। साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया।

 

Related Topic:#Shefali Jariwala

और पढ़ें