logo

ट्रेंडिंग:

'मेरा इंतकाम देखेगी' सिंगर को नहीं मिला फेम, खोली इंडस्ट्री की पोल

सिंगर कृष्णा बेरुआ ने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में पहचान नहीं मिली। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में म्यूजिक इंडस्ट्री की पोल खोल के रख दी है।

Krishna Beuraa controversy

कृष्णा बेरुआ (Photo Credit: Krishna Beuraa Insta Handle)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

हम सभी ने सोनू निगम, हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ समते कई सिंगर्स का नाम सुना होगा लेकिन सिंगर कृष्णा बेरुआ के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं। इस लिस्ट में 'मौला मेरे' (चक दे इंडिया), 'मैं जहां रहूं' (नमस्ते लंदन) 'मेरा इंतकाम देखेगी' ( शादी में जरूर आना) समेत कई गानों का नाम शामिल हैं।

 

आज यह सिंगर गायब है। इनके बारे में कोई नहीं जानता है। कृष्णा ने अपने इंटरव्यू में म्यूजिक इंडस्ट्री की पोल खोल दी है। उन्होंने बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री में क्या होता है। किस तरह से बड़े म्यूजिक लेबल आपको क्रेडिट नहीं देते हैं।

 

यह भी पढ़ें- क्लास में कोई नहीं होगा बैकबेंचर, एक फिल्म ने बदल दी स्कूलों की सोच

कृष्णा ने बताया म्यूजिक इंडस्ट्री का सच

कृष्णा ने बताया कि उन्हें फिल्म 'मेरा इंतकाम देखेगी' के लिए एक रुपय नहीं मिला था जबकि जी वालों ने इस गाने से 70 करोड़ रुपये कमाए थे। उन्होंने बताया कि फिल्म 'रावन' में मैंने 'ओ मेहरबा' गाना गया था जिसे बाद में सिंगर शौफकत अमानत अली से रिप्लेस करवा दिया गया था क्योंकि डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को ऐसा लगा। उनकी शाहरुख खान से अच्छी दोस्ती थी। आपको ज्यादा काम मिलता है। 

 

उसी तरह मैंने 'राज: द मिस्ट्री' में 'सोनियो: फ्रॉम द हार्ट' गाया था। इसी गाने को सोनू निगम ने भी गाया है उसका नाम 'सोनियो' है। इस वजह से सोनू निगम नाराज हो गए थे कि मेरे गाने का नाम 'सोनियो: फ्रॉम द हार्ट' क्यों नहीं है। इस पर म्यूजिक कंपोजर ने कहा कि दोनों गानों के टाइटल में अंतर क्यों रखा गया।

 

यह भी पढ़ें-  HC ने 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर क्यों लगाई रोक? जानें पूरा विवाद

कृष्णा बेरुआ का फिल्मी करियर

कृष्णा को पहला ब्रेक संजय दत्त की फिल्म से मिला था लेकिन उनके करियर के शुरुआती गाने नहीं चले। साल 2003 में कृष्णा ने संजय दत्त की फिल्म 'रख्त' से किया था। साल 2005 में उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का 'आप की कशिश' गाया था। इस फिल्म के लिए सारी लाइमलाइट हिमेश रेशमिया को मिली थी। साल 2007 में कृष्णा का गाना 'मौला मेरे ले ले मेरी जान' (चक दे इंडिया) और 'मैं जहां रहूं' (नमस्ते लंदन) से पहचान मिली थी।

 

उन्होंने 'चस्का', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'सोनियो' समेत कई गाने गाए हैं। कृष्णा ने 2017 के बाद किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है। उन्होंने हिंदी के अलावा, ओडिया, कन्नड़, पंजाबी भाषाओं में गाना गया है।

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap