'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' पर आने के बाद कई कंटेस्टेंट वायरल हो गए हैं। इस लिस्ट में जेनी कामकी, चेलो मीम जैसे इन्फ्लुएंसर्स का नाम शामिल हैं। ये कंटेस्टेंट्स खासतौर से
समय रैना
के साथ बात चीत और मस्ती मजाक की वजह से चर्चा में आए। अब जो कंटेस्टेंट चर्चा में हैं। वह पेशे से ऐक्ट्रेस और स्टैंड अप कॉमेडियन सुरभि वंजारा है। उन्होंने समय और पैनल में मौजूद दूसरे गेस्ट को रोस्ट किया जिसकी वजह से उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
सुरभि ने 'इंडिया गॉट लेटेंट' पर स्टैंड अप कॉमेडी परफॉर्म किया लेकिन उनका परफॉर्मेंस किसी को पसंद नहीं आया। पैनल में बैठ अशनीर ग्रोवर ने कहा कि उनसे ज्यादा फनी तो राखी लगी है। बाद में कुशाग्र श्रीवास्तव ने उनके लुक पर कमेंट किया तो सुरभि ने कहा कि आपका नाम क्या है? आपके अलावा इस पैनल में मौजूद सभी लोगों को जानती हूं।
यह भी पढ़ें: 'अर्जियां' गाना लिखने में प्रसून जोशी को एक साल क्यों लग गए थे?
सुरभि ने समय रैना को किया रोस्ट
उसके बाद समय ने कहा कि सुरभि आप मेंटली डिस्टर्ब है। इसका जवाब देते हुए सुरभि ने कहा कि तुमसे मिलना कोई आसान नहीं है। यह अपना आप में मेंटली डिस्टर्बिंग है। तुमने पूरे देश को डिस्टर्ब कर दिया था। उनके इस हाजिर जवाबी ने लोगों का दिल जीत लिया।
View on Instagram
कौन हैं सुरभि वंजारा?
सुरभि वंजारा लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने 'सीआईडी', 'श्श्श्श...फिर कोई है' और 'हेल्लो इंस्पेक्टर' जैसे शोज के एपिसोड्स में नजर आ चुकी हैं। 2003 में उन्हें टीवी पर पहला ब्रेक टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से मिला था। इस शो में उन्होंने मारिया का कैरेक्टर प्ले किया था जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 2004 में वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' में नजर आई थी। इस फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट कया था। फिल्म में उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था जो इमरान से जुड़ी हुई होती है।
यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 20' का हिस्सा नहीं बन पाईं रिया अहीर, सलमान ने स्टेज से क्यों लौटाया?
'मर्डर' उस समय की हिट फिल्म थी जिसमें इमरान के काम की तारीफ हुई। इस फिल्म के गाने भी खूब हिट हुए थे। फिल्म में इमरान के साथ मल्लिका शेरावत मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद वह इमरान के साथ 'तुमसा नहीं देखा' में नजर आई थीं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। वह 'हेट स्टोरी 2' का भी हिस्सा थीं। इसके अलावा 'एफआईआर', 'हिटलर दीदी' और 'कुबूल है' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।
सुरभि के इंस्टाग्राम पर 80,000 फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टैंड अप कॉमेडी के कई वीडियो शेयर किए हैं।