अभिनेता-राजनेता विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने 26 साल की शादी के बाद तलाक की अर्जी दायर की है। तमिलनाडु के चेंगलपट्टू की एक अदालत में दाखिल याचिका के साथ यह खबर सामने आई है। दोनों की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी और उनके दो बच्चे हैं जेसन संजय और दिव्या शाशा। संगीता ने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखी। विजय की लोकप्रियता के बावजूद वह शायद ही किसी फिल्मी कार्यक्रम या मीडिया इवेंट में नजर आईं।
हाल के वर्षों में उनके कुछ बड़े आयोजनों से अनुपस्थित रहने पर अलगाव की अटकलें भी लगी थीं, हालांकि उस समय इन खबरों का खंडन किया गया था। मुलाकात के दौरान संगीता ने विजय को बताया कि वह उनकी फिल्मों की नियमित दर्शक हैं। यह बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ा और 25 अगस्त 1999 को शादी कर ली। शादी के बाद संगीता लाइमलाइट से दूर रहीं, लेकिन पारिवारिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में विजय के साथ नजर आती रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'उनका किसी और से अफेयर है...', थलपति विजय की पत्नी ने मांग लिया तलाक
कौन है संगीता सोर्नलिंगम?
संगीता का जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ है। उनका परिवार श्रीलंकाई तमिल मूल का है और उनके पिता यूके में एक उद्योगपति थे। विजय से उनकी पहली मुलाकात 1996 की फिल्म 'पूवे उनककागा' की सफलता के बाद हुई। बताया जाता है कि संगीता लंदन से चेन्नई आई थीं और फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान विजय से मिली थीं। उनकी सादगी और व्यवहार से प्रभावित होकर विजय ने उन्हें अपने घर आमंत्रित किया और परिवार से मिलवाया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत आगे बढ़ी। विजय के माता-पिता लंदन जाकर संगीता के परिवार से मिले और सहमति के बाद विवाह तय हुआ। विजय ईसाई हैं, जबकि संगीता हिंदू हैं, लेकिन दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है और चेन्नई में रिसेप्शन किया था।
यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' के रिलीज पर लगी रोक हटी, हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
कोर्ट ने मामला फैमिली वेलफेयर कमिटी को भेजा
याचिका में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर केस फैमिली वेलफेयर कमिटी को भेज दिया है। दंपति पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। शादी को 27 साल हो चुके हैं। कोर्ट इस मामले पर अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करेगा। विजय की टीम और संगीता ने मामले पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है।