logo

मूड

ट्रेंडिंग:

2 बच्चे हैं फिर विवेक ओबेरॉय ने सहारा शाह को गोद क्यों लिया था?

विवेक ओबेरॉय ने सहारा शाह को ढाई साल की उम्र में गोद लिया था। अब वह 22 साल की हो गई हैं लेकिन विवेक ने ऐसा क्यों किया था?

vivek oberoi daughter sahara shah

विवेक ओबेरॉय और सहारा शाह, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी की है और उनके दो बच्चे विवान वीर और अमेया निर्वाण हैं। क्या आप जानते हैं विवेक ने साल 2006 में एक लड़की सहारा शाह को गोद लिया था। वह 22 साल की हो गई हैं। वह अपने पिता की तरह फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। आइए जानते हैं विवेक ने सहारा को किस वजह से गोद लिया था?

 

जब विवेक ने सहारा को गोद लिया था कि तब वह कैंसर से जंग लड़ रही थीं। उन्हें जब पता चला था कि इस नन्हीं सी बच्ची को कैंसर है। तभी उन्होंने सहारा को गोद लेने का फैसला किया था। विवेक ने बच्ची की पढ़ाई से लेकर ट्रीटमेंट तक का खर्च उठाया है। अब सहारा पूरी तरह से ठीक हो गई हैं और ऐक्टिंग की दुनिया में आने के लिए पूरी से तैयार है।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी जासूस बना हिंदुस्तानी देशभक्त, कॉमेडी ड्रामा है आयुष्मान की Udta Teer

सहारा ने विवेक के सामने साइन की फिल्म

सहारा शाह मुंबई में आयोजित 'कैंसर रोज डे' इवेंट में शामिल हुईं। इस इवेंट में उनके साथ विवेक ओबेरॉय भी पहुंचे थे। सहारा ने कार्यक्रम में बताया कि उनकी एविएशन की ट्रेनिंग पूरी हो गई है लेकिन वह विवेक अंकल के नक्शेकदम पर चलना चाहती हैं। उन्होंने स्टेज पर ही फिल्म साइन की। इस दौरान विवेक काफी भावुक हो गए।

सहारा शाह ऐक्टिंग में करेंगी डेब्यू

सहारा ने कहा, 'मैंने अपनी एविएशन की ट्रेनिंग पूरी कर ली है और जल्द आपसे दुबई में मिलूंगी। मैं एक फिल्म में लीड ऐक्ट्रेस का रोल प्ले कर रही हूं। यह एक नेपाली फिल्म है जिसे मैंने अभी तक साइन नहीं किया था। मैं यह आपके आशीर्वाद के साथ करना चाहती थी। आप तब से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं जब मैं ढाई साल की थी। मैंने आपको बचपन से देखा है और आपके ही नक्शेकदम पर चलना चाहती हूं। मैं अभी तक आधी राह भी तय नहीं कर पाई हूं और मुझे नहीं लगता कि मैं कभी उस मुकाम तक पहुंच पाऊंगी जहां आप हैं।' विवेक इस दौरान बहुत भावुक हो गए थे।

 

यह भी पढ़ें: डिलीवरी के समय में बहा था ज्यादा खून, ऋचा ने बताया क्यों लिया ऐक्टिंग से ब्रेक?

'रामायण' में नजर आएंगे विवेक

विवेक ओबेरॉय नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह सूर्पणखा के पति और रावण के बहनोई विद्युत्जिह्व की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम और साई पल्लवी ने माता सीता का रोल प्ले किया है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें