logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोई झगड़ा ड्रामा नहीं, फिर क्यों 'द अलायंस' को पसंद कर रहे हैं लोग?

कुणाल खेमू का शो 'द अलायंस' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो में सोहेल खान, मिनी माथुर, नीति टेलर, कुशाल टंडन समेत अन्य सितारे नजर आ रहे हैं।

kunal khemu

कुणाल खेमू, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेजन प्राइम पर 'द अलायंस' और नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप: सच साजिश' की शुरुआत हुई है। दोनों शोज को दर्शक पसंद कर रहे हैं। दोनों में कुछ विवादित चेहरे नजर आ रहे हैं। इन दोनों शोज में कंटेस्टेंट्स के बीच की दोस्ती, झगड़ा और टास्क परफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। दोनों की अपनी फैन फॉलोइंग हैं। हालांकि दोनों में कुछ अंतर भी है।

 

'अलायंस' में धोखा और स्ट्रेटेजी का गेम ज्यादा है। इसमें सिर्फ फिजिकल ही नहीं मेंटल टास्क भी है। जबकि 'लॉक अप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच में बहुत सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि 'लॉक अप' कुछ हद तक सलमान खान के शो बिग बॉस की तरह लग रहा है। इन दोनों में से ज्यादा पसंद लोग कुणाल खेमू के शो 'द अलायंस' को कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है?

 

यह भी पढ़ें: 4 महीने बाद ही बादशाह और ईशा की शादी में आई दरार! पत्नी के पोस्ट ने खींचा ध्यान

दर्शकों को क्यों पसंद आ रहा है 'द अलायंस'?

झगड़ा और ड्रामा नहीं

 

'द अलायंस' में कंटेस्टेंट्स की गेम भरोसे और उनके स्ट्रेटजी पर निर्भर करती है। अगर कंटेस्टेंट्स सही समय पर अपनी अलायंस को तोड़ते हैं तो उन्हें इसका फायदा होता है। गेम में सर्वाइव करने के लिए सही समय पर सही चुनाव करना बहुत जरूरी है। वहीं, लॉकअप में कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे के साथ अच्छा रिलेशनशिप बना कर रखेने की जरूरत है ताकि वह गेम में लंबा खेल सके। एक का गेम किसी दूसरे पर निर्भर नहीं करता है। गेम में बने रहने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ भी बोलते हैं।

 

स्मार्ट गेमप्ले

 

'अलायंस' में फिजिकल टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स की टीम बॉन्डिंग और मेंटल स्ट्रेंथ का पता चलता है। हर हफ्ते कुछ न कुछ देखने को मिलता है। इस गेम में कब क्या हो जाए? आप उसके बारे में प्रीडिक्ट नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स के बीच में एक-दूसरे से टास्क जीतने का भी जज्बा देखने को मिलता है। यहां पर इमोशनल फैसले काम नहीं आएंगे।

 

यह भी पढ़ें: सलमान से लेकर आलिया तक, छात्रों के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स

 

शो में आए नए चेहरे

 

'अलायंस' में वे चेहरे नजर आए जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखा है। इस लिस्ट में सोहेल खान, सीमा सजदेह, मिनी माथुर, निखिल चिनिपा और नीति टेलर का नाम

शामिल हैं। इन सेलेब्स ने इस शो को इसलिए साइन किया क्योंकि इसमें अन्य रियलिटी शो की तरह लड़ाई झगड़ा नहीं है। यहां पर कंटेस्टेंट्स एक -दूसरे की पर्सनल लाइफ पर अटैक नहीं करते हैं। यह एक क्लीन शो है।

 

होस्ट ने बदला टोन

 

रियलिटी शो में अक्सर होस्ट को हमने गुस्से में तेज आवाज में बात करते हुए सुना है। 'अलायंस' के होस्ट कुणाल खेमू बहुत ही आराम से बात करते हैं। वह कंटेस्टेंट्स को गेम के प्रति उनका नजरिया भी समझाते हैं और उनका होसला भी बढ़ाते हैं।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें