logo

मूड

ट्रेंडिंग:

खाड़ी के 6 देशों ने 'धुरंधर' को बैन क्यों किया, पाकिस्तान को गुस्सा क्यों आया?

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धुरंधर ने धूम मचाई है। खाड़ी के कुछ देशों ने फिल्म पर ऐतराज जताया है और कहा है कि यह पाकिस्तान की गलत छवि पेश कर रही है।

Ranveer Singh

रणवीर सिंह। (Photo Credit: B62 Studios)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' भारत के साथ-साथ दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। सिर्फ चार दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया है। दुनिया के कई देशों में इसे सराहा जा रहा है। धुरंधर को पाकिस्तान और खाड़ी के देशों में बैन कर दिया गया है। 

गल्फ देशों में पूरी तरह बैन होने से फिल्म की विदेशी कमाई पर असर पड़ा है। खाड़ी के देश, बॉलीवुड फिल्मों के लिए बेहतरीन बाजार समझे जाते रहे हैं। इन देशों में भारतीय फिल्में अच्छी कमाई करती हैं। यह फिल्म दुनियाभर में सराही जा रही है लेकिन खाड़ी के कुछ देशों को इसकी स्क्रिप्ट पर ऐतराज है।  

यह भी पढ़ें: पहले रहमान डकैत, अब शुक्राचार्य बनेंगे अक्षय खन्ना, वायरल हो गया पोस्टर

खाड़ी के देशों के ऐतराज की वजह क्या है?

फिल्म के निर्माताओं ने कोशिश की लेकिन 'धुरंधर' को संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई ने फिल्म को मंजूर नहीं किया। वजह है फिल्म की थीम। खाड़ी के देशों का मानना है कि यह फिल्म पाकिस्तान के खिलाफ है।  

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय अधिकारी की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान में घुसकर अपराध और राजनीतिक नेटवर्क के खिलाफ काम करता है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे हैं।

'धुरंधर' जासूसी थ्रिलर फिल्म है। यह साल 2000 के दशक में भारत-पाकिस्तान तनाव पर आधारित है। रणवीर सिंह, हमजा के किरदार में हैं। हामजा रॉ एजेंट बनकर पाकिस्तान के कराची के खूंखार ल्यारी इलाके में घुसपैठ करता है। कंधार हाईजैक और संसद हमले जैसे घटनाओं के बाद भारत दुश्मन के अंडरवर्ल्ड को नेस्तनाबूद करने का खतरनाक ऑपरेशन शुरू करता है। 

यह भी पढ़ें- Year Ender: बॉलीवुड के बड़े सितारों में किसकी सबसे ज्यादा फिल्में 2025 में आईं?

 

हमजा, गैंगस्टर रहमान डकैत का भरोसा जीतकर उसके गिरोह में शामिल होता है, खुफिया जानकारी इकट्ठा करता है और आतंकियों का सफाया करता है। फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार का नाम रहमान डकैत होता है। यह फिल्म जियो पॉलिटिक्स और देशभक्ति पर बनी है। पाकिस्तान में फिल्म की आलोचना हो रही है। 

क्यों खाड़ी के देशों में बैन हुई है फिल्म?

गल्फ में 'धुरंधर' ही नहीं बैन हुई है, कई फिल्में पहले भी बैन हो चुकी हैं। भारत और पाकिस्तान पर बनी फिल्में, भारत में तो कामयाब हो जाती हैं खाड़ी देशों में इनकी राह मुश्किल होती है। भारत-पाकिस्तान पर बनी फिल्में खाड़ी के देशों में संवेदनशील कहकर बैन कर दी जाती हैं। 

यह भी पढ़ें: Gemini से बनानी है धुरंधर के अक्षय खन्ना जैसी फोटो? सबसे आसान तरीका जान लीजिए

कौन-कौन सी फिल्में हाल के दिनों में बैन हुईं?

साल 2024 में आई 'फाइटर' भी UAE को छोड़कर दूसरे खाड़ी के देशों में बैन थी। 'स्काई फोर्स' और 'द डिप्लोमैट' जैसी फिल्में पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट की वजह से बैन हुईं। 'आर्टिकल 370' को पूरे जीसीसी में सर्टिफिकेट नहीं मिला। 'टाइगर 3' ओमान, कुवैत और कतर में बैन थी। 'द कश्मीर फाइल्स' भी कई जगह बैन हुई थी।


और पढ़ें