logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं वह अभिनेत्री? कमाई में टॉम क्रूज से ब्रैड पिट तक को छोड़ा पीछे

हॉलीवुड की इस अभिनेत्री की फिल्मों ने $15 billion की कमाई की है। कमाई के मामले में उन्होंने टॉम क्रूज से रॉबर्ट डाउनी जूनियर तक को पीछे छोड़ दिया है।

Scarlett Johansson

स्कारलेट जोहानसन (Photo Credit: Scarlett Johansson insta handle)

शेयर करें

google_follow_us

आज के समय में जिस कलाकार की फिल्में सबसे ज्यादा कमाई कर रही हैं उसी के साथ निर्माता और निर्देशक काम करना चाहता है। यह नियम सभी इंडस्ट्री पर लागू होता है। पहले के समय में सुपरस्टार की फिल्में हमेशा हिट होती थी लेकिन आज के दौर में चीजें बदल गई। अब किसी भी फिल्म के हिट होने के पीछ कई पैमाने काम करते हैं जैसे कि मल्टीवर्स, फ्रेंचाइजी और बाकी कई चीजें शामिल है।

 

इन्हीं कारणों की वजह से दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कलाकार ऐसी अभिनेत्री बन गई हैं जिन्होंने अपन दम पर आज तक कोई सोलो हिट नहीं दी है। इसके बावजूद वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी बनकर लौटीं स्मृति ईरानी

कमाई में यह अभिनेत्री निकलीं सबसे आगे

दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन हैं। 7 जुलाई को उनकी फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' रिलीज हुई है। इस फिल्म की वजह से स्कारलेट सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइन बन गई हैं। उनकी कुल कमाई  $15 बिलियन है। स्कारलेट ने मार्वल यूनिवर्स के को- एक्टर सैम्युअल एल जैक्सन को पीछे छोड़ दिया है जिनकी कुल कमाई  $14.8 बिलियन रही है। उन्होंने रॉबर्ट डाउनी जूनियर को भी पीछे छोड़ दिया है जिनकी कमाई $14.3 बिलियन है।

 

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) से स्कारलेट ने सबसे ज्यादा कमाई की है जिसमें से 4 अवेंजर्स की फिल्में हैं। इन फिल्मों से अभिनेत्री ने $7 बिलियन से ज्यादा की कमाई की है। हाल ही में उनकी फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' ने $322 मिलियन कमाया है। इसी फिल्म के जरिए उन्होंने सैम जैक्सन को पीछे छोड़ दिया।

खास बात यह है कि स्कारलेट जोहानसन ने अपने करियर में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी। उनकी हर फिल्म में कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

 

यह भी पढ़ें- क्या है सलमान के शो 'बिग बॉस' का बिहार कनेक्शन?

स्कारलेट ने किन स्टार्स को छोड़ा पीछे

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की वजह से दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाल टॉप एक्टर्स की लिस्ट में ज्यादातर MCU के सितारे शामिल हैं। इस लिस्ट में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, विन डीजल, क्रिस पैट, ब्रेडली कपूर, जो सलडाना को स्कारलेट ने पीछे छोड़ दिया है। वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप अभिनेत्री बन गई हैं। इस लिस्ट में टॉम क्रूज भी हैं जो एमसीयू का हिस्सा नहीं है। उन्होंने 29 फिल्मों से $13.3 बिलियन की कमाई की है।


स्कारलेट जोहानसन ने इन सभी सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है और वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में टॉप पर हैं। भारत से प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान हैं जिन्होंने ऐसी फिल्मों में काम किया जिनकी कुल कमाई $1 बिलियन (एक अरब डॉलर) से ज्यादा हुई है।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें