logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यश की 'टॉक्सिक' हुई पोस्टपोन, फैंस को लगा झटका, कब रिलीज होगी फिल्म?

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। आइए जानते हैं फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी?

Yash toxic Movie

टॉक्सिक पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

19 मार्च को रणवीर सिंह की ' धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' रिलीज होने वाली थी। इन दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। पहले ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाली थी लेकिन अब 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अब यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

होली के दिन फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी KVN और मास्टर माइंड की तरफ से लंबा चौड़ा बयान जारी किया गया है। कंपनी ने बयान में बताया है कि इस फिल्म के मेकर्स का मकसद ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचना है। मेकर्स ने  मिडिल ईस्ट में तनाव को देखते हुए फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'समझ आता है कि काम चाहिए...', PM मोदी की तारीफ करके खूब ट्रोल हुईं हिना खान

मेकर्स ने बताया क्यों पोस्टपोन हुई 'टॉक्सिक'?

बयान में कहा, 'टॉक्सिक एक ऐसी फिल्म है जिसे ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की हुई यह फिल्म देश और दुनियाभर के दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए बनाई गई है। खासकर मिडिल ईस्ट में एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जो दर्शकों तक पहुंचने और जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित करती है। हमने यह फैसला अपने पार्टनर और ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए लिया है। यह फैसला मुश्किल है लेकिन सोच समझकर लिया गया है। आप सभी के धैर्य के लिए शुक्रिया। हम आपसे सपोर्ट की उम्मीद करते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'बात समझ नहीं आ रही', पहले भड़के फिर महिला ने पिच किया तो मान गए शार्क्स

4 साल बाद कमबैक करेंगे यश

यश की इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार थे। फिल्म का टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। 2022 में यश की फिल्म 'केजीएफ 2' रिलीज हुई थी। इसके बाद से यश की कोई फिल्म नहीं आई है। 4 साल बाद बड़े पर्दे पर यश वापसी करेंगे। 'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं।

Related Topic:#Toxic#Yash

और पढ़ें