गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' और आदित्य धर की फिल्म '
धुरंधर
2' सिनेमाघरों में साथ में रिलीज होने वाली थी लेकिन मिडिल ईस्ट में लड़ाई की वजह से रिलीज डेट को टाल दिया गया था। अब यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
इस फिल्म को यूके के लिए ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) से सर्टिफिकेट मिल चुका है। इस फिल्म को 'धुरंधर' और अन्य फिल्मों के मुकाबले हिंसा और सेक्स में ज्यादा रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: 'दरवाजा खोला मेरी दुनिया खत्म', पहली पत्नी की याद कर रो पड़े पवन सिंह
'टॉक्सिक' को मिला 18+ सर्टिफिकेट
बीबीएफसी ने 'टॉक्सिक' को गलती से कन्नड़ फिल्म की बजाय तमिल फिल्म मान लिया था और इसमें लिखा कि गोवा में एक ताकतवर ड्रग कार्टेस का लीडर खुद अपनी बर्बादी का कारण बनता है। फिल्म को हिंसा, सेक्स और चोट के दृश्यों के लिए 5/5 रेटिंग मिली है। खतरा, भाषा, ड्रग्स, यौन हिंसा, आत्महत्या और खुद को नुकसान पहुंचाने के मामले में 4/5 की हाई रेटिंग मिली है। फिल्म का रन टाइम 191 मिनट 41 सेकंड है।
'धुरंधर' से ज्यादा खतरनाक है 'टॉक्सिक'
वायलेंस के सेक्शन में लिखा है, 'इसमें गोलीबारी, चाकू घोंपना, गला काटना, टॉर्चर करना, आग लगाना, शरीर के अंग अलग करना जैसे हिंसक हरकते शामिल हैं। फिल्म में सेक्सुअल और इंटीमेट सीन हैं जिनमें स्ट्रिप क्लब का सीन भी शामिल हैं।' फिल्म में एक विचलित करने वाला सीन है जो बच्चों के साथ सेक्सुअल शोषण, अभद्र भाषा और ड्रग्स के इस्तेमाल और ऐसी चीजों की और इशारा करता है। 'धुरंधर' 2025 में रिलीज हुई थी और 'धुरंधर 2' इस साल के मार्च महीने में रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों को हिंसा के मामले में 5/5 रेटिंग की मिली थी लेकिन अन्य चीजों में रेटिंग कम थी।
यह भी पढ़ें: गोविंदा के खिलाफ सुनीता ने वापस लिया तलाक का केस, मैनेजर ने किया कंफर्म
'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में हैं। यह एक बिग बजट पैन इंडिया मूवी है जिसे कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में शूट किया गया है। इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर की वायलेंस और सेक्सुअल सीन्स की वजह से काफी आलोचना हुई थी। यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर कितनी खरी उतरती है? इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।