logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिर टली 'टॉक्सिक' की डेट, अब 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होगी

4 जून को पहले सिनेमाघरों में यश की 'टॉक्सिक' रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। अब 5 जून को वरुण की फिल्म रिलीज होगी।

toxic and Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

टॉक्सिक और है जवानी तो इश्क होना है पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

किसी भी फिल्म की रिलीज डेट को बहुत सोच समझ कर तय किया जाता है। मेकर्स अपनी फिल्म को उस समय रिलीज करना पसंद करते हैं जब उन्हें सबसे ज्यादा फायदा मिले। कुछ दिनों पहले यश ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट को 4 जून किया था। अब मेकर्स ने फिर से फिल्म की रिलीज डेट को  आगे बढ़ा दिया है। साथ ही नई रिलीज डेट का ऐलान भी नहीं किया है। फिल्म के निर्माताओं ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह फिल्म को सही समय पर रिलीज करेंगे ताकि दुनियाभर के लोग उसे देख सकें।

 

यश ने जैसे ही 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया तो उसकीृ जगह पर अब वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होगी। यह फिल्म पहले 22 मई को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: नेहा पेंडसे को नहीं मिल रहा था मनचाहा काम, पैसों के लिए किया था 'बिग बॉस 12'

'है जवानी तो इश्क होना है' कब होगी रिलीज?

वरुण धवन ने अपनी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, '5 जून 2026 को सिनेमाघरों में। अब फिल्म है जवानी तो इश्क होना है अपने ओरिजनल डेट पर रिलीज होगी। यह आईपीएल के बाद पहली फिल्म है।' इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन ने किया है।

4 जून को रिलीज नहीं होगी 'टॉक्सिक'

पहले यश की 'टॉक्सिक' और वरुण की 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को रिलीज होने वाली थी। क्लैश से बचने के लिए वरुण ने फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया था। अब दोबारा फिल्म अपने ओरिजनल रिलीज डेट पर रिलीज होगी।

Related Topic:#Toxic#Varun Dhawan

और पढ़ें