बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जीनम अमान ने 'हरे राम हरे कृष्णा', 'डॉन', 'सत्यम शिवम सुंदरम' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उनका हिंदू नाम ललितेश्वरी है जो उन्हें उनकी मां ने दिया था। जीनत ने कहा कि मेरे पिता मुस्लिम थे और मेरे माता-पिता तब अलग हो गए थे जब मैं 5 साल की थी।
जीनत ने कहा, 'मेरे पेरेंट्स अलग हो गए थे। जब मैं बहुत यंग थी और मैं अपनी मां के साथ रहती थीं। मेरे पिता अमानुल्लाह खान, स्क्रीन राइटर थे जिन्होंने 'मुगल ए आजम' और 'पाखीजा' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में लिखी थी। वह अपने नाम में 'अमान' लिखते थे। उन्होंने ही मेरा नाम जीनत अमान रखा था।
यह भी पढ़ें: सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में की शादी, फेसबुक पर मिला प्यार
धार्मिक नहीं हैं जीनत अमान
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में अपनी मां के बारे में बात करते हुए जीनत ने कहा, 'मेरी मां का नाम वर्धिनी था। वह रोजाना 2 से 3 घंटे पूजा करती थीं। उन्होंने ही मेरी परवरिश की थी।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह धार्मिक महिला है?
जीनत ने कहा, 'नहीं। मैंने अपनी मां को बहुत करीब से देखा है। वह हिंदू थीं। मेरे पिता मुस्लिम थे और मेरे बच्चों के पिता मुस्लिम है। मैं कैथोलिक स्कूल में पढ़ाई की है। वहीं, मेरे सौतेल पिता जर्मन थे। मैंने कम उम्र में सभी धर्मों को करीब से समझा है। मुझे नहीं लगता है कि किसी एक धर्म को मानने की जरूरत है। कोई भी धर्म आपको गलत करने की सीख नहीं देता है। मैं इंसानियत में भरोसा रखती हूं, दयालुता, शांति और एक सम्मानता में मेरा विश्वास है। यही मेरा धर्म है।'
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर आएगा 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन! समय रैना ने दिया हिंट
जीनत का मजहर से क्यों टूटा था रिश्ता?
जीनत ने मजहर खान से शादी की थी। सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में जीनत ने बताया था कि उनकी और मजहर की शादी में दिक्कत में क्या हुई थी? उन्होंने कब मजहर की मदद करना बंद कर दिया था? उन्होंने कहा था, 'मजहर अपनी आदतों की वजह से खुद को बर्बाद कर रहे थे। उन्हें पेन किलर और ड्रग्स लेने की लत लग गई थी। डॉक्टर ने बताया था कि इस तरह से उनकी किडनी खराब हो जाएगी। मैंने और बच्चों ने कितना समझाया कि ये चीजें छोड़ दें लेकिन वह नहीं माने और फिर मैं उन्हें छोड़कर चली गई।'
आखिरी समय में उनके परिवार ने मुझे श्रद्धांजलि तक नहीं देने दी थी। 1985 में जीनत ने मजहर से शादी की थी। उनके दो बेटे अजान और जहान थे। 1998 में मजहर खान का किडनी फेलियर की वजह से निधन हो गया था।