स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को लेकर कंफर्मेंशन दिया था। उन्होंने अपने कॉमेडी शो 'स्टील अलाइव' में इस बात की जानकारी दी थी। इस बार समय अपना शो पॉपुलर शो नेटफ्लिक्स पर लेकर आ सकते हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अनोखे अंदाज में 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को लेकर अपडेट शेयर किया है।
नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में समय के बॉडी गार्ड अमीन खान नजर आ रहे हैं। अमीन खान की तस्वीर के पीछे लाल रंग का पर्दा नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा है, 'नींबू मिर्ची का इमोजी लगाया और साथ में लिखा है कि हमें इसकी जरूरत पड़ेगी।' समय ने भी अपने इंस्टग्राम पर बॉडी गार्ड के पोस्टर को शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद लगता है कि समय का शो इस बार नेटफ्लिक्स पर आएगा।
यह भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' में सनी के किरदार से हटा पर्दा, बाकी कलाकारों के क्या रोल है?
क्या नेटफ्लिक्स पर आएगा 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2'?
नेटफ्लिक्स के इस पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'इस बार समय अपना शो नेटफ्लिक्स पर लेकर आने वाले हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शो के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2 अब नेटफ्लिक्स पर देखें।' हालांकि अभी समय की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है। आपको बताते दें कि शो का पहला सीजन समय ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया था।
शो की पहली गेस्ट होंगी आलिया
कुछ दिनों पहले 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई थी। उस तस्वीर में समय के साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बैठे हुए नजर आ रहे थे। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस फोटो को देखकर लोगों को काफी निराशा हुई थी। लोगों का कहना था कि समय भी अब प्रमोशनल शो करेंगे।
यह भी पढ़ें: 'सुसाइड सबसे बड़ा पाप है इसलिए मेडिटेशन जरूरी', संचिता की मौत पर बोले रवि किशन
क्यों बंद हुआ था 'इंडियाज गॉट लेटेंट'?
'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर अभद्र कमेंट किया था जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। विवाद बढ़ने पर रणवीर, समय और अपूर्वा मखीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इस शो के सभी वीडियो को समय ने अपने चैनल से डिलीट कर दिया था।