logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नाखून बताते हैं कि आप स्वस्थ हैं या नहीं, समझ लीजिए कैसे

हाथों की खुबसूरती के साथ-साथ नाखून आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। आइए जानते हैं कि नाखून आपके बारे में क्या बताते हैं?

Nails

प्रतीकात्मक तस्वीर Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नाखून हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा होते हैं। लोग अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लड़कियों के लिए यह फैशन का एक जरिया होता है। महिलाएं अक्सर अपने हाथ-पैरों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए मैनिक्योर और पैडीक्योर तो कराती रहती हैं लेकिन खुद से अपने नाखून की देखभाल कम करती हैं। इन पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। हर किसी के नाखून दिखने में तो एक-समान ही लगते हैं लेकिन ये आकार और बनावट के हिसाब से अलग होते हैं। नाखून केवल आपके हाथों की सुन्दरता को ही नहीं बल्कि आपकी सेहत के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं कि आपका शरीर अंदर ही अंदर किन बीमारियों से जूझ रहा है। 

 

इंसान को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है कि वह स्वस्थ है या नहीं। इसी तरह से नाखून का आकार भी आपकी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में  बहुत कुछ बताता है। अगर आपके नाखून पतले है और जल्दी टूट जाते हैं तो आप अनहेल्दी हैं। यह समस्या काफी आम है और कई कारणों से हो सकती हैं- जैसे बार-बार हाथ धोना, किसी चीज में फंसकर नाखून का एकदम टूटना और शरीर में न्यूट्रिशन की कमी का होना। कई बार यह समस्या शरीर के अनहेल्दी होने को भी बताती है। आइए जानते हैं कि नाखून से सेहत के कौन-कौन से राज पता चलते हैं।

 

सफेद नाखून
कई बार नाखूनों पर सफेद धब्बे दिखाई देते हैं। ये धब्बे धीरे-धीरे इतने बढ़ जाते हैं कि नाखून सफेद दिखने लगते हैं। ये धब्बे शरीर में जिंक और विटामिन बी की कमी को दिखाते हैं। शरीर में जिंक और विटामिन बी की कमी को पूरा करने के लिए  ज्वार, बाजरा और चना  का सेवन करना चाहिए। सफेद रंग के नाखून लिवर से संबंधित बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस को बताते हैं।

 

पीले नाखून
नाखूनों का रंग पीला होने का कारण फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। ये थायरॉइड, डायबिटीज, सिरोसिस और फेफड़ों से संबंधित जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी हो सकते हैं। अगर नाखूनों का रंग पीला है या उनकी पर्त सफेद है तो आपके शरीर में एनीमिया के लक्षण हो सकते हैं। नाखूनों का पीलापन पीलिया जैसी समस्या को भी बताता है। अगर आपके नाखून ज्यादा पीले नजर आते हैं, तो डॉक्टर से जरूर मिलिए।

 

अच्छी डाइट लें
शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए और बीमारियों को दूर करने के लिए प्रॉपर डाइट लेना बहुत जरूरी है। अच्छे नाखूनों के लिए आपकी डायट में कैल्शियम की मात्रा अधिक होनी चाहिए जैसे-  हरी पत्तेदार सब्जियों, सोयाबीन, अंडे और पालक , फलों का जूस और पानी को भी ज्यादा पिएं। बेजान नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए अपने खाने वाली चीजों में विटामिन ए और ई को जरूर शामिल करें। 

 

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए पोषक विशेषज्ञ से मिलें। 

Related Topic:

और पढ़ें