logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मॉस्को में आतंकी हमला, रेस्तरां में बम धमाके में 3 की मौत; 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां पर बम धमाके में 3 लोगों की जान गई है। रेस्तरां के गेट तक बम पहुंचाने वाली महिला भी धमाके में मारी जा चुकी है।

Moscow News

मॉस्को के रेस्तरां में बम धमाका। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रूस की राजधानी मॉस्को के एक रेस्तरां में आतंकी हमला हुआ है। बम धमाके में अभी तक तीन लोगों के मारे जान की खबर है। 21 अन्य लोग घायल है। पुलिस ने एक महिला को बम पहुंचाने के संदेह में पकड़ा। हालांकि उसकी भी मौत हो गई। यह जानकारी रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति के हवाले से साझा की।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य मॉस्को में एक रेस्तरां में निजी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान यहां एक देसी बम धमाका हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कुद्रिंस्काया स्क्वायर के बाल्जी रोसी रेस्तरां में जब संदिग्ध महिला दाखिल हो रही थी। उस वक्त उसके पास बम था। गेट पर घुसते ही बम फटने से एक ग्राहक, सिक्योरिटी गार्ड और ग्राहक की जान चली गई।

 

यह भी पढ़ें: 'ईरान का भरोसा नहीं, हालात बिगड़ सकते', अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट

 

सरकारी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के मुताबिक आंतरिक मामलों के मंत्रालय के मुख्य निदेशालय का कहना है कि धमाका स्थानीय समयानुसार रात 8:10 बजे टैरेस पर हुआ। बम में एक किलोग्राम टीएनटी के समान ताकत थी। धमाके में अधिक लोगों को मारने के इरादे से छर्रों का इस्तेमाल किया गया था। 

कैसे धमाके को दिया गया अंजाम?

रूसी मीडिया के मुताबिक टैरेस पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम निशाने पर था। मगर भारी सुरक्षा व्यवस्था के कारण हताहतों की संख्या को रोक लिया गया। गेट पर ही सिक्योरिटी गार्ड को एक कोरियर पर संदेह हुआ। महिला ने बॉक्स में गिफ्ट होने का हवाला दिया। लेकिन सिक्योरिटी गाार्ड ने तलाशी लेने का फैसला किया। इसी दौरान एक तेज धमाका हुआ। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह धमाका रिमोट से किया गया। आशंका यह भी है कि महिला को शायद यह पता ही नहीं था कि बॉक्स में क्या है? किसी तीसरे इंसान ने दूर से धमाका किया। 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भी Gen Z प्रोटेस्ट, हजारों की भीड़ सड़कों पर; आजादी के लगे नारे

बर्बर आतंकी घटना: मॉस्को मेयर

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन बम धमाके को बर्बर आतंकवादी कृत्य बताया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, 'कल मॉस्को में एक बर्बर आतंकवादी हमला हुआ। इसमें कई लोगों की जान चली गई। इस हमले में घायल हुए लोग अभी शहर के अस्पतालों में हैं। जहां उनका उपचार चल रहा है।'


और पढ़ें