logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ईरान का भरोसा नहीं, हालात बिगड़ सकते', अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट

अमेरिका ने मध्य पूर्व में स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई है। इजरायल समेत मध्य पूर्व के कई देशों में स्थित अमेरिकी दूतावासों ने अलर्ट जारी किया है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जंग भड़कने की आशंका बढ़ चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए हमलों का आदेश दिया है। जवाब में ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान के कमांडर ने खाड़ी देशों को युद्ध की आग में भस्म होने की चेतावनी दी। इस बीच अमेरिका ने इजरायल समेत मध्य पूर्व के कई देशों में अपने नागरिकों को अलर्ट किया है। दूतावास ने कहा कि अमेरिकी नागरिक वहां से निकालने को किसी भी वक्त तैयार रहें।

 

इस एडवाइजरी के बाद आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका जल्द ही तेहरान पर बड़ा हमला कर सकता है। इसकी एक वजह यह है की जॉर्डन में ईरान के हमलों में अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रंप पर जवाबी कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।  

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भी Gen Z प्रोटेस्ट, हजारों की भीड़ सड़कों पर; आजादी के लगे नारे

'ईरान का व्यवहार अप्रत्याशित'

अमेरिका ने इजरायल से मिस्र तक मध्य पूर्व के तमाम देशों में अपने नागरिकों को अलर्ट किया है। अमेरिकी दूतावासों ने ईरान के साथ संघर्ष में अचानक हालात बिगड़ने की आशंका जताई है। दूतावासों की वेबसाइट में प्रकाशित बयान में कहा गया, 'मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षा हालात जटिल बने हैं। इसमें अचानक हालात बिगड़ने की आशंका है। ईरान की सरकार का व्यवहार अप्रत्याशित है। जैसा कि हाल ही में बिना किसी चेतावनी या उकसावे के इलाके के कुछ हिस्सों पर हमले करने और उन इलाकों (जैसे मिस्र) तक हमले बढ़ाने के फैसलों से देखा गया है, जिन्हें पहले निशाना नहीं बनाया गया।'

'स्थिति बिगड़ने पर तैयार रहें'

एडवाइजरी में अमेरिकी दूतावासों ने आगे कहा, इस इलाके में मौजूद अमेरिकियों को यहां से निकलने पर विचार करना चाहिए या हालात बिगड़ने की स्थिति में निकलने के लिए तैयार रहना चाहिए। मध्य-पूर्व के बाहर रहने वाले अमेरिकियों को इस इलाके में या यहां से होकर यात्रा करने के बारे में गंभीरता से दोबारा सोचना चाहिए। जो लोग इस इलाके में यात्रा करते हैं या यहां से कहीं और जाते हैं तो उन्हें एयरपोर्ट और एयरलाइन के कामकाज से जुड़ी जानकारी पर नजर रखनी चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बर्फीला तूफान, 'ब्रॉड पीक' से निर्मल पुरजा समेत 10 लोग लापता

 

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तड़के ईरान के खिलाफ एक हमलों की एक और लहर शुरू करने का आदेश दिया है, ताकि तेहरान को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया जा सके। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ईरान के ऊर्जा संसाधनों पर होने वाले हमलों में इजरायल भी हिस्सा ले सकता है। हमलों की शुरुआत इसी वीकेंड में हो सकती है। कई दिनों तक चलने की आशंका है।  कैबिनेट बैठक के बाद शुक्रवार को ट्रंप ने भी इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, 'हम उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। आप जानते हैं, एक दिन वे कहेंगे, 'हम इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते।'


और पढ़ें