logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या सरकारी कर्मचारी बन सकते हैं एनफ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर क्यों तेज हुई बहस?

चीन की एक इन्फ्लुएंसर घोड़े पर सवार होकर प्रमोशन कर रही थीं, उसी वक्त उनकी मौत हो गई। यह इन्फ्लुएंसर 47 साल की सरकारी अधिकारी भी थीं।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, photo credit- sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चीन से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की घोड़े से गिरकर मौत हो गई। खास बात यह है कि वह सरकारी नौकरी में थीं। अब उनकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर इस बात की बहस तेज हो गई है कि क्या सरकारी नौकरी वाला कोई शख्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन सकता है? वह खेती-बाड़ी से जुड़ा वीडियो बनाती थीं। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन भी वह अपने इलाके में खेती से जुड़ा एक वीडियो ही शूट कर रही थीं। वीडियो बनाते वक्त वह घोड़े पर सवार थीं। इसी दौरान घोड़ा अचानक तेजी से दौड़ने लगा जिसकी वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गईं। गिरने की वजह से उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिस  कारण 14 जनवरी को उनकी मौत हो गई।

 

यह घटना 11 जनवरी की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इन्फ्लुएंसर का नाम जियाओलोंग है। जियाओलोंग की मौत के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि एक सरकारी अधिकारी होने के बावजूद इन्फ्लुएंसर बनने की चाह क्यों बढ़ती जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: चक्रवात 'गेजानी' का कहर, मेडागास्कर में कई मौतें, भीषण तबाही

कौन हैं जियाओलोंग? 

जियाओलोंग 2023 से शिनजियांग के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में ही निदेशक के रूप में काम कर रही थीं। जियाओलोंग को खुद के वीडियो बनाने का बहुत शौक था, इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 67 लाख फॉलोअर्स थे। उनके वीडियो देशभर में लोग शेयर करते थे। उनके एक वीडियो को 600 मिलियन से अधिक बार देखा गया था।

 

जियाओलोंग विभिन्न व्यवसायों और कंपनियों के प्रचार के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायों के प्रमोशन से कई लोगों को फायदा पहुंचाती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में उनके द्वारा किए गए प्रचार की वजह से 14 करोड़ युआन की बिक्री हुई और क्षेत्र में 2000 नए रोजगार पैदा हुए।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा चोरी, भारत सरकार ने कौन सी मांग कर दी?

पहले भी हुआ था हादसा

2020 में भी जियाओलोंग एक प्रचार वीडियो की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान वह घोड़े से गिर गई थीं। जब वह जमीन पर गिरीं, तभी दूसरे घोड़े उनके पास से दौड़ते हुए निकल गए थे। हालांकि उस वक्त उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी थी। इस घटना के बाद उन्होंने कहा था कि वह सौभाग्यशाली रहीं कि बच गईं।

 

मृत्यु से पहले उन्होंने आखिरी पोस्ट 2025 में किया था। इस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने जीवन में परिवार के साथ रहने के लिए खूब मेहनत की है, लेकिन काम की वजह से वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पा रही थीं। इसके साथ ही जियाओलोंग ने कहा था कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि वह अपने वीडियो के जरिए एक सुंदर पर्यावरण को दिखा पा रही हैं।

Related Topic:#International News

और पढ़ें