logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चक्रवात 'गेजानी' का कहर, मेडागास्कर में कई मौतें, भीषण तबाही

मेडागास्कर में साइक्लोन गेजानी का कहर मच गया है। इस आपदा की वजह से 38 लोगों की मौत हो गई है। 374 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, photo credit- sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मेडागास्कर में पिछले दिनों साइक्लोन गेजानी ने कई लोगों की जान को जोखिम में डाल दिया है। इस साइक्लोन ने टोमासिना शहर पर कहर बरपाया। साइक्लोन 'गेजानी' की वजह से शहर में हवा की गति 250 किलोमीटर (155 मील) प्रति घंटे तक पहुंच गई। इसका खामियाजा यह हुआ कि 38 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग अभी भी लापता हैं और लगभग 374 लोग घायल हो गए हैं।

 

साइक्लोन गेजानी की वजह से लगभग 12,000 लोगों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। मेडागास्कर के एक नेता ने बताया कि 'टोमासिना और आसपास के 75 प्रतिशत हिस्से को तबाह कर दिया गया है।' इस तबाही के मंजर ने कई लोगों का जीवन उजाड़ दिया है।

 

यह भी पढ़ें: बर्फ का तूफान, मकान, दुकान, सड़कें सब जद में, सोनमर्ग का यह वीडियो देखा क्या?

साइक्लोन गेजानी का प्रभाव

 

यह साइक्लोन मेडागास्कर देश के दूसरे सबसे बड़े शहर पर कहर बनकर टूटा है। शहर का बड़ा हिस्सा खंडहर में तब्दील हो गया है। कई लोगों का दावा है कि इस साइक्लोन की वजह से 75 प्रतिशत हिस्सा बुरी तरह तबाह हो गया है। एएफपी की तस्वीरों के मुताबिक लगभग 4,00,000 घरों की छतें उड़ गई हैं।

 

शहर में दिन-प्रतिदिन मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं, क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इलाज के बावजूद कुछ लोगों की मौत हो रही है। फिलहाल के आंकड़ों के मुताबिक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 374 लोग घायल हैं।

 

यह भी पढ़ें: हाफ स्वेटर का मौसम अभी दूर, बढ़ सकती है ठंड, बारिश बढ़ाएगी सर्दी

लोगों के घर ढहे

 

बीएनआरजीसी के अनुसार, इस साइक्लोन में 18,000 से अधिक घर पूरी तरह बर्बाद हो गए, जबकि 50,000 से अधिक घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस शहर को राजधानी एंटानानारिवो से जोड़ने वाली सड़क कई जगहों पर टूट गई है, जिस वजह से एक शहर से दूसरे शहर तक आना-जाना दुर्लभ हो गया है। मेडागास्कर के मौसम विभाग ने बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है, जिसके चलते कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और भ्रामक अफवाहों से बचें।

 

साइक्लोन गेजानी क्या है?

साइक्लोन गेजानी हिंद महासागर में से उठा और मेडागास्कर में भीषण तबाही मचाई। यह पूर्वी तटवर्ती शहर टोमासिना टकराया। तूफान की रफ्तार रफ्तार 195 किमी/घंटा से ज्यादा थी। इसकी वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, हजारों घर तबाह हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

Related Topic:#Cyclone Ditwah

और पढ़ें