logo

ट्रेंडिंग:

हाफ स्वेटर का मौसम अभी दूर, बढ़ सकती है ठंड, बारिश बढ़ाएगी सर्दी

आने वाले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Snowfall in J&K

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, Photo Credit-PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

आने वाले हफ्ते में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हिमालयी क्षेत्रों में 12 से 17 फरवरी के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दो नए सिस्टम एक्टिव होने की वजह से जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी पड़ेगा।

 

आने वाले हफ्ते में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक के बाद एक दस्तक देंगे। पहला असर 13 फरवरी से और दूसरा 16 फरवरी से शुरू होगा। 

 

यह भी पढ़ें: 'मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद...', ट्रंप के बयान पर भारत ने दिया जवाब

पहाड़ों पर बर्फबारी 

मौसम विभाग की माने तो दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में 12, 13 और फिर 16 से 18 फरवरी के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

 

पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में भी 12, 14 और 15 फरवरी को मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

मैदानों में बारिश

मैदानी क्षेत्र वाले राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में 17 फरवरी को बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें: कैसे सुलझेगी ग्राहकों की समस्या? 18 राज्यों में तो आयोग के पास अध्यक्ष ही नहीं

तापमान का हाल और कोहरे की चेतावनी

अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों जैसे कर्नाटक और गोवा में अगले तीन दिनों में पारा धीरे-धीरे चढ़ेगा।

 

कोहरे की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और मेघालय में 13-14 फरवरी तक सुबह के समय काफी घना कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी 50 से 199 मीटर तक रह सकती है। तटीय कर्नाटक और कोंकण में 12 से 15 फरवरी के बीच लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

 

कुल मिलाकर भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम में ठंडक बनी रहेगी वहीं कुछ हिस्से खासकर दक्षिण भागों में उमस और गर्मी की शुरूआत हो सकती है। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap