logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद...', ट्रंप के बयान पर भारत ने दिया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के पॉलिटिकल करियर को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान के बाद अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है।

Narednra Modi and Donald Trump

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक टिप्पणी की थी, जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रंप ने कहा था कि वह मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहते। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से भारत सरकार से लोग सवाल पूछ रहे थे और अब भारत सरकार का जवाब आ गया है। इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर वीडियो सही पाया गए तो ऐक्शन लेंगे। 

 

इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्होंने खुद वीडियो नहीं देखा है लेकिन भरोसा दिलाया कि सरकार वीडियो के असली होने की जांच करने के बाद ऐक्शन लेगी। मीडिया के एक सवाल के जवाब में रणधीर जायसवाल ने कहा, 'मैंने वीडियो नहीं देखा है। अगर सच में ऐसा कोई वीडियो है, चाहे वह सच हो या झूठ, हम उस पर सही ऐक्शन लेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: क्यों नहीं छप सकी मनोज नरवणे की किताब, समझें क्या है नियम?

ट्रंप ने क्या कहा था?

यह मामला अमेरिकी राष्ट्रपति के एक बयान से शुरू होता है। उन्होंने कुछ दिन पहले व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि पीएम मोदी उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्यार शब्द को अलग तरह से नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि वह मोदी के पॉलिटिकल करियर को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा था, 'मोदी एक महान आदमी हैं। वह ट्रंप से प्यार करते हैं।' इसके तुरंत बाद उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि आप प्यार शब्द को किसी और तरह से लें। मैं उनका पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह बयान ऐसे समय में आया जब अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही थी। इस बीच यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे अमेरिकी राष्ट्रपति की पीएम मोदी को दी गई धमकी के रूप में पेश किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलद दावों के साथ वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

 

एक्स पर एक महिला ने इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अब देश के प्रधानमंत्री को जवाब देना ही होगा। चुप्पी कोई रणनीति नहीं, कायरता की पहचान होती है। प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं, पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और देश सवाल पूछ रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: कैसे सुलझेगी ग्राहकों की समस्या? 18 राज्यों में तो आयोग के पास अध्यक्ष ही नहीं

मजाकिया लहजे में कहा था

सोशल मीडिया पर भले ही अलग-अलग दावे किए जा रहे हों लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात मजाक में की थी। इस वीडियो को ट्रेड डील से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन यह पुराना वीडियो है। इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने डील का ऐलान किया था जिसे लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस डील पर पीएम मोदी ने दबाव में साइन किया है और इससे 1.5 अरब भारतीयों के हितों को नुकसान होगा। इसी बीच अब यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें