logo

ट्रेंडिंग:

बर्फ का तूफान, मकान, दुकान, सड़कें सब जद में, सोनमर्ग का यह वीडियो देखा क्या?

सोनमर्ग में भीषण बर्फीला तूफान आया है। कई जगह हिमस्खलन की खबरें सामने आईं हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

sonmarg

सोनमर्ग। Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

जम्मू और कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन और बर्फीले तूफान की एक ऐसी डरावनी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। सोनमर्ग में मंगलवार रात एक बर्फीला तूफान (एवलॉन्च) आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अचानक से बर्फ की एक गुबार आता है और पूरे इलाके को अपनी जद में करता हुआ आगे बढ़ जाता है। बर्फ की लहर में मकान, दुकान इमारतें पूरी तरह से ढक जाती हैं। 

यह घटना मंगलवार शाम 10.12 बजे की है। गांदरबल जिले के सोनमर्ग में स्थित एक होटल के CCTV कैमरे में यह वारदात कैद हुई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बर्फ का तूफान आता है फिर वह आसपास की इमारतों, होटलों को ढकते हुए आगे बढ़ जाता है। अच्छी खबर ये है कि किसी की जान नहीं गई और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में पहले से भारी बर्फबारी हो रही थी, जिसकी वजह से एवलॉन्च का अलर्ट जारी किया गया था। अभी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों से हिमस्खलन प्रभावित इलाकों में न जाने की अपील की जा रही है। सोनमर्ग में सर्दी के दिनों में ऐसी घटनाएं आम हैं। 

 

यह भी पढ़ें: झंडा फहराते वक्त गिरे और हार्ट अटैक से हो गई पुलिसकर्मी की मौत, वीडियो वायरल

कश्मीर के मौसम का हाल क्या है?

कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय हाइवे जाम है, श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को सड़क ट्रैफिक और हवाई सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान लगातार जारी रहा। श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी 58 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिसकी वजह से सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगातार हिमपात के कारण रनवे चलने के लिए असुरक्षित हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर गलत दिशा में सैल्यूट करने लगीं मशहूर IAS टीना डाबी, वीडियो वायरल

कहां हुई बर्फबारी?

श्रीनगर और घाटी के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई, वहीं ऊंचाई वाले सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों पर बर्फ की मोटी परत जमा हो गई। काजीगुंड और बनिहाल के बीच बर्फ जमा होने की वजह से श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाइवे, ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: 'बच्चों ने लव मैरिज की तो परिवार का बहिष्कार होगा', MP में पंचायत का फैसला

 

कहां दोबारा दिख सकता है ऐसा मंजर?

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (JKUTDMA) ने कश्मीर के गांदरबल, अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, कुलगाम और कुपवारा सहित ग्यारह जिलों और जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवार, पुंछ, राजौरी और रामबन के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।  

 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap