logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इक्वाडोर में नरसंहार, हत्या के बाद समुद्र तट पर टांग दिए 5 लोगों के कटे हुए सिर

इक्वाडोर में एक बार फिर से नरसंहार हुआ है। 5 लोगों की हत्या करके उनके कटे हुए सिर एक समुद्र तट पर लटका दिए गए थे।

ai generated image of human heads

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Sora AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दक्षिण अमेरिका के देश इक्वाडोर में लगातार संगीन अपराध सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में यह जघन्य वारदात न केवल आम जनता को झकझोर देने वाली है, बल्कि देश की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। इक्वाडोर इस समय ड्रग्स तस्करी से जुड़ी हिंसा की चपेट में है, जहां आए दिन ऐसी हत्याएं की जा रही हैं, जिन्हें देखकर मानव समाज शर्मसार हो रहा है। अब इक्वाडोर में पांच लोगों की हत्या के बाद उनके कटे हुए सिर एक समुद्र तट पर लटकाए जाने का मामला सामने आया है।
 
इक्वाडोर के मानाबी प्रांत के पुएर्तो लोपेज शहर में रविवार को एक ऐसे चौंकाने वाले अपराध को अंजाम दिया गया, जिसने न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। एक समुद्र तट पर पांच लोगों के कटे हुए सिर रस्सियों से बंधे हुए पाए गए। इन सिरों के पास एक चेतावनी संदेश भी मिला, जो मछुआरों से जबरन वसूली करने वालों के लिए था। इन सिरों को समुद्र तट पर लगे लकड़ी के खंभों से रस्सियों के सहारे लटकाया गया था।

 

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को घोषित किया वेनेजुएला का कार्यकारी राष्ट्रपति

यह इलाका क्यों निशाने पर है?

पुएर्तो लोपेज, मानाबी प्रांत का एक बंदरगाह शहर है, जहां अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया सक्रिय हैं। ये गिरोह अपने अवैध कार्यों के लिए मछुआरों और उनकी छोटी नावों का इस्तेमाल कर ड्रग्स तस्करी करते हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो हफ्ते पहले ही पुएर्तो लोपेज में हुए एक नरसंहार में 6 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई। इसके बावजूद, तीन दिन बाद मानाबी के मांटा शहर में एक और हमला हुआ, जिसमें फिर छह लोगों की जान चली गई।

 

यह भी पढ़ें- ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, मादुरो जैसा होगा खामेनेई का अंजाम?

इक्वाडोर में हालात कितने खराब हैं?

इक्वाडोर पिछले चार साल से लगातार हिंसा की चपेट में है। यह देश अब ड्रग्स के भंडार और ट्रांसपोर्ट  एक बड़ा केंद्र बन गया है। ड्रग्स मुख्य रूप से कोलंबिया और पेरू से यहां पहुंचाए जाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 इक्वाडोर के इतिहास का सबसे हिंसक साल रहा, जिसमें 9,000 से अधिक हत्याएं की गई थी।


और पढ़ें