logo

ट्रेंडिंग:

भारत के बाबाओं, संतों का रहा है जलवा, अब मादुरो निकले सत्य साईं के भक्त

भारतीय संतों का प्रभाव सात समंदर पार तक फैला है और निकोलस मादुरो ऐसे अकेले विदेशी राष्ट्रप्रमुख नहीं हैं जो किसी भारतीय संत के अनुयायी बने हों।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत आध्यात्म और धर्म की भूमि है। यहां ऐसे कई बाबा और संत हुए हैं, जिन्होंने न सिर्फ देश को बल्कि पूरी दुनिया को जीवन की राह दिखाई है। इतिहास गवाह है कि शांति की तलाश में कई लोग अपने जीवन में भारत की ओर आकर्षित हुए हैं। यह कहना बिल्कुल सही है कि भारतीय आध्यात्म और संतों का प्रभाव सात समंदर पार तक फैला हुआ है। निकोलस मादुरो ऐसे अकेले विदेशी राष्ट्रप्रमुख नहीं हैं जो किसी भारतीय संत के अनुयायी बने हों।

 

इतिहास ही नहीं, वर्तमान समय में भी ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं, जब दुनिया के सबसे ताकतवर और प्रसिद्ध लोग होने के बावजूद शांति और जीवन की दिशा पाने के लिए भारतीय संतों और गुरुओं की शरण लेते रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें- कभी मर्करी, कभी SHW, अमेरिका में लॉबिंग के लिए करोड़ों क्यों फूंक रहा है भारत?

निकोलस मादुरो

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद उनकी कई तस्वीरे सामने आई जिसमें यह देखा गया कि वह भारतीय संत सत्य साई के साथ है। दावा किया जा रहा है कि वह सत्य साई के अनुयायी है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट यह भी बताती है कि उनकी पत्नी सत्य साई की भक्त हैं। वह अपनी पत्नी के साथ उनके दर्शन के लिए आए थे। 

 

निकोलस मादुरो का सीधा जुड़ाव 2005 में शुरू हुआ था।  निकोलस और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित 'प्रशांति निलयम' आश्रम आए थे।  उन्होंने साईं बाबा से निजी तौर पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी तस्वीर अक्सर वायरल होती है जिसमें वे और उनकी पत्नी बाबा के चरणों में जमीन पर बैठे नजर आते हैं। उनके निजी दफ्तर में वेनेजुएला के क्रांतिकारी नायक साइमन बोलिवर और पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की तस्वीरों के साथ सत्य साईं बाबा की एक बड़ी फ्रेम वाली तस्वीर हमेशा लगी रहती थी।

 

निकोलस और उनका परिवार ही नहीं वेनेजुएला की कई सियासी हस्तियां सत्य साई की भक्त हैं। इसी में सबसे बड़ा नाम है मौजूदा कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज भी सत्य साईं बाबा की अनुयायी मानी जाती हैं। उन्होंने अगस्त 2023 और अक्टूबर 2024 में पुट्टपर्थी का दौरा किया था और बाबा की समाधि पर मत्था टेका था।


नीम करोली बाबा

  • स्टीव जॉब्स: 1974 में जॉब्स भारत आए थे। वह उत्तराखंड के कैंची धाम (नीम करोली बाबा के आश्रम) पहुंचे। हालांकि तब तक बाबा का देहांत हो चुका था लेकिन वहां मिले आध्यात्मिक अनुभव ने उनकी सोच बदल दी।
  • मार्क जुकरबर्ग: जब फेसबुक बुरे दौर से गुजर रहा था तब स्टीव जॉब्स ने ही जुकरबर्ग को कैंची धाम जाने की सलाह दी थी। जुकरबर्ग वहां गए और उन्होंने स्वीकार किया कि उस यात्रा ने उन्हें कंपनी के भविष्य के लिए नई सोच दी।
  • जूलिया रॉबर्ट्स: हॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वे नीम करोली बाबा की तस्वीर देखकर हिंदू धर्म की ओर आकर्षित हुईं। उन्होंने बाद में हिंदू धर्म अपना लिया और वे अपनी पूरी परिवार के साथ मंदिर जाती हैं।

 

यह भी पढ़ें- चार्ली किर्क पर पोस्ट किया तो नौकरी गई, अब बहाली के साथ मुआवजा भी मिलेगा

सद्गुरू के अनुयायी

  • विल स्मिथ: जब हॉलीवुड के सुपरस्टार विल स्मिथ व्यक्तिगत जीवन में कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब सद्गुरु उनके घर गए थे। स्मिथ ने कहा था कि वह सद्गुरु के ज्ञान और जीवन को देखने के उनके नजरिए से गहरे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ सद्गुरु का स्वागत किया और उनके वीडियो अक्सर साझा करते हैं।
  • मैथ्यू मैकोनाघी: ऑस्कर विजेता ऐक्टर मैथ्यू मैकोनाघी सद्गुरु के साथ कई बार नजर आ चुके हैं। वह सद्गुरु के 'लॉजिक' के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने सद्गुरु के साथ जीवन, अस्तित्व और कर्म के विषयों पर लंबी बातचीत की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
  • रे डेलियो: दुनिया के सबसे बड़े हेज फंड के संस्थापक और अरबपति रे डेलियो सद्गुरु के विचारों का बहुत सम्मान करते हैं। वह खुद ध्यान के समर्थक हैं। उन्होंने सद्गुरु के साथ 'आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति' जैसे विषयों पर चर्चा की है।
  • इनके अलावा भी विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और लेखक टोनी रॉबिंस और मशहूर अमेरिकी सिंगर निकोल शेर्ज़िंगर भी सद्गुरु के अनुयायी हैं। 

यह भी पढ़ें- आगे नहर, पीछे भीड़, बांग्लादेश में हिंदू युवक को खदेड़ा, डूबने के बाद हो गई मौत

कुछ और संत और उनके भक्त 

  • द बीटल्स और महर्षि महेश योगी: 1960 के दशक में दुनिया का सबसे लोकप्रिय म्यूजिक बैंड 'द बीटल्स' भारत आया था। वे महर्षि महेश योगी से इतने प्रभावित हुए कि ऋषिकेश में उनके आश्रम में हफ्तों तक रहे और ध्यान (Meditation) सीखा। इस यात्रा ने पश्चिम में भारतीय योग और ध्यान को एक नई पहचान दिलाई।
  • ओपरा विनफ्रे और अम्मा: दुनिया की सबसे प्रभावशाली टॉक शो होस्ट ओपरा विनफ्रे 'हगिंग सेंट' माता अमृतानंदमयी की प्रशंसक हैं। ओपरा ने भारत आकर अम्मा का इंटरव्यू भी लिया था और उनके मानवीय कार्यों से वे काफी प्रभावित रहीं।
  • रिचर्ड गेयर-उमा थुरमन और दलाई लामा: हॉलीवुड के दिग्गज ऐक्टर रिचर्ड गेयर दशकों से दलाई लामा के अनुयायी हैं। वे न केवल बौद्ध धर्म का पालन करते हैं बल्कि तिब्बत के मुद्दे पर वैश्विक मंचों पर आवाज भी उठाते रहे हैं।
Related Topic:#International News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap