logo

ट्रेंडिंग:

चार्ली किर्क पर पोस्ट किया तो नौकरी गई, अब बहाली के साथ मुआवजा भी मिलेगा

चार्ली किर्क की हत्या पर विवादित पोस्ट करने वाले प्रोफेसर डैरेन माइकल की नौकरी बहाल हो गई। विश्वविद्यालय एक खेद वाला बयान भी जारी करेगा। इसके अलावा माइकल को भारी भरकम हर्जाना भी मिलेगा।

Charlie Kirk and Michael

प्रोफेसर डैरेन माइकल को मिली बहाली। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

10 सितंबर 2025 को डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की यूटा वैली यूनिवर्सटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एक विवादित पोस्ट करने पर ऑस्टिन पी स्टेट यूनिवर्सिटी (APSU) के एसोसिएट प्रोफेसर डैरेन माइकल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। मगर अब गलत तरीके से बर्खास्त करने पर संस्थान को 5 लाख डॉलर का जुर्माना देना होगा। बता दें कि चार्ली किर्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और टर्निंग पॉइंट यूएसए नाम के संगठन के संस्थापक थे।


हत्याकांड के दो दिन बाद यानी 12 सितंबर को टेनेसी से डोनाल्ड ट्रंप की सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर प्रोफेसर माइकल की फेसबुक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में एक लेख शेयर किया गया था। इसमें लिखा था 'चार्ली किर्क का कहना है कि द्वितीय संशोधन को बनाए रखने के लिए बंदूक से होने वाली मौतें 'दुर्भाग्यवश' जायज हैं।' इस पोस्ट को कोवेनेंट स्कूल गोलीबारी मामले में किर्क की विवादित टिप्पणी के जवाब में देखा गया।

 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के बाद अब ग्रीनलैंड में हो जाएगा अमेरिका बनाम यूरोप?

 

सोशल मीडिया पर हंगामा मचने के बाद माइकल के इस बयान को क्लार्क्सविले विश्वविद्यालय ने सख्ती से लिया। संस्थान ने अपने बयान में कहा कि माइकल की पोस्ट ने गैर-कानूनी मौत को उचित ठहराने की कोशिश की। यह अपमानजक और असंवेदनशील है। 12 सितंबर को ही उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। मगर एपीएसयू के अध्यक्ष माइक लिकारी ने इसका विरोध किया। बर्खास्तगी के जवाब में उन्होंने कहा कि यह व्यवहार आपसी सम्मान और मानवीय गरिमा के प्रति ऑस्टिन पी की प्रतिबद्धता के खिलाफ है। बाद में माइकल को निलंबित किया गया और पिछले महीने यानी दिसंबर में बहाल कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: BJP ने कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी से किया गठबंधन, फडणवीस नाराज क्यों?

 

डब्ल्यूकेआरएन न्यूज 2 के मुताबिक अब ऑस्टिन पी स्टेट यूनिवर्सिटी अपने बर्खास्त प्रोफेसर माइकल को 500,000 डॉलर का मुआवजा देगी। इलाज की खातिर अतिरिक हर्जाना देना होगा। एपीएसयू एक बयान भी जारी करेगा। इसमें प्रोफेसर डैरेन माइकल की बर्खास्तगी से जुड़ी उचित प्रक्रिया पालन नहीं करने पर खेद व्यक्त करना होगा। इस वीडियो को विश्वविद्यालय के विभिन्न चैनलों के माध्यम से छात्रों, कर्मचारियों और विभागों को भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन बयान जारी करने पर सहमत हो गया है। बता दें कि वह ऑस्टिन पी स्टेट यूनिवर्सिटी में अभिनय और निर्देशन के प्रोफेसर थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap