logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बरमूडा से उड़ान भरने वाला लापता प्लेन क्रैश, 6 लोग थे सवाल, अब मिला मलबा

बर्मुडा से बोस्टन जा रहे लापता एयर एम्बुलेंस विमान का मलबा मैसाचुसेट्स के नैन्टकेट तट के पास मिला है। जेट शनिवार तड़के अटलांटिक के ऊपर से लापता हो गया था और इसमें 6 लोग सवार थे।

Plane Crash, Air Ambulance, Plane Crash,

एयर एम्बुलेंस विमान, Photo Credit-Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजर रहा एक एयर एम्बुलेंस लापता हो गया था, अब इसका मलबा मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को लोकल टाइम के हिसाब से 01:00 बजे (05:00 GMT) के ठीक बाद गल्फस्ट्रीम G-100 प्लेन से उसका संपर्क टूट गया था। अब बर्मुडा से बोस्टन जा रहे एयर एम्बुलेंस विमान का मलबा मैसाचुसेट्स के नैन्टकेट तट के पास मिला है। यह जेट शनिवार तड़के अटलांटिक के ऊपर से लापता हो गया था और इसमें 6 लोग सवार थे।   

 

विमान के लापता होने से कुछ देर पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी-ATC) से बात की थी। पायलट ने बताया कि विमान में बिजली की खराबी है और इमरजेंसी घोषित की। इस बातचीत का ऑडियो एयर ट्रैफिक कंट्रोल की वेबसाइट पर शेयर किया गया है।   

 

यह भी पढ़ें: 'हिंदू से शादी करें इकरा हसन, बेटी मानेंगे', MLA नंद किशोर गुर्जर ने क्यों कहा?

तूफान की चपेट में आया था विमान? 

एटीसी से हुई बातचीत में पायलट ने बिजली की समस्या की जानकारी दी और आपात स्थिति बताई थी। पायलट के साथ बातचीत का यह ऑडियो एक वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है, जिसमें कंट्रोलर को पायलट से यह पूछते हुए सुना जा सकता है, 'आपने कहा कि आप बिना किसी सहायता के अनुमान के आधार पर आ रहे हैं? क्या आपने यही कहा?’

अमेरिकी परिवहन विभाग की पूर्व इंस्पेक्टर जनरल एवं विमानन मामलों की वकील मैरी शियावो का मानना है कि विमान में लगे दिशा सूचक और अन्य उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया था। उसी वक्त रडार पर एक तूफान विमान के रास्ते में दिखाई दे रहा था।    

स्पैटियल डिसओरिएंटेशन क्या है?

फ्लाइटरडार24 के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विमान लगभग 24,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और फिर अचानक करीब 10,000 फुट पर आ गया। शियावो का कहना है कि विमान के इतनी तेजी से नीचे आने के पीछे कोई गंभीर समस्या हो सकती है और उसी वक्त विमान के रास्ते में बड़ा तूफान आ गया। 

 

अगर विमान के उपकरण काम न कर रहे हों और विमान तूफान में हो, तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में पायलट को यह समझना भी मुश्किल हो सकता है कि विमान मुड़ रहा है, ऊपर जा रहा है या नीचे आ रहा है। इसे ‘स्पैटियल डिसओरिएंटेशन’ कहा जाता है। 

विमान में 6 लोग थे सवार 

बरमूडा के एलएफ वाडे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से से उड़ान भरने वाला यह विमान कनाडा में रजिस्ट्रर एयर एम्बुलेंस था। हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी ‘स्काईपोर्ट’ के अनुसार, विमान में चालक दल के चार सदस्य और दो यात्री, कुल 6 लोग सवार थे। विमान रात में बर्मुडा से मैसाचुसेट्स के लिए रवाना हुआ था। 

Related Topic:#International News

और पढ़ें