उत्तर प्रदेश की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कैराना की सांसद इकरा हसन को लेकर एक एक ऐसा बयान दिया है, जिस पर बवाल मचा है। उन्होंने कहा कि अगर इकरा हसन खुद को गुर्जर बताती हैं तो उन्हें परिवार की बेटी माना जाएगा। इसके लिए उन्हें किसी हिंदू गुर्जर लड़के से शादी करनी चाहिए।
नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बात नहीं है। उनके मुताबिक हिंदू गुर्जर समाज में नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, IAS और PCS अधिकारी भी हैं। उन्होंने कहा कि इकरा हसन पहल करें तो वह उनकी पसंद के लड़के से शादी कराने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: 'इधर आ तुझे नेता बनाता हूं...', MLA नंद किशोर ने विपक्षियों को जमकर दीं गालियां
नंद किशोर गुर्जर, विधायक, बीजेपी:-
कैराना से सांसद इकरा हसन कह रही हैं कि हम गुर्जर हैं। ऐसा ही सुना कि नहीं? एक वोट मुसलमानों ने, जो गुर्जर बने थे, जो जिहादी बन चुके हैं, एक वोट प्रदीप चौधरी को नहीं दी। अगर वह गुर्जर हैं तो बड़े व्यक्ति का मैसेज आता है। माननीय सांसद इकरा हसन अगर किसी हिंदू लड़के से शादी करें तो हम भी उन्हें अपने परिवार की बेटी मान लेंगे।
क्यों ऐसा कह रहे हैं नंद किशोर गुर्जर?
इकरा हसन का परिवार, इस्लाम में आने से पहले गुर्जर हिंदू समुदाय से था। वह खुद भी मानती हैं। कई इंटरव्यू में यह बात वह कह चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उन्होंने अपनी गुर्जर पहचान पर खूब जोर दिया था, जिसका सियासी असर भी नजर आया। कैराना में बीजेपी ने प्रदीप चौधरी को उतारा था, जिन्हें इकरा हसन ने 69,116 वोटों से हरा दिया था। इस इलाके में गुर्जर और मुस्लिम दोनों निर्णायक स्थिति में हैं। इकरा हसन को इसका भी लाभ मिला था।
यह भी पढ़ें: ट्रिपल तलाक पर बैन से महिलाओं को नुकसान, इकरा हसन ने ऐसा क्यों कहा?
गुर्जर पहचान से परहेज नहीं करतीं हैं इकरा हसन
नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज के लोगों ने इकरा हसन को बताया कि वह गुर्जर हैं और अब वह भी यही कह रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो मुसलमान गुर्जर बने थे, उनमें से एक ने भी प्रदीप चौधरी को वोट नहीं दिया। नंद किशोर गुर्जर ने उन मुस्लिमों को जिहादी भी बता दिया।
किस शर्त पर इकरा हसन को बेटी मानेंगे नंद किशोर?
नंद किशोर गुर्जर ने कहा है कि अगर इकरा हसन गुर्जर हैं तो गुर्जर समाज उन्हें अपनी बेटी मान लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब गुर्जरों ने वोट दिया है और उन्हें अपनी बेटी माना है, तो शादी की पहल भी की जानी चाहिए।