logo

ट्रेंडिंग:

ग्रीनलैंड का पैंतरा! ट्रंप की नई चाल, जेडी वेंस को क्यों किया आगे?

ग्रीनलैंड और अमेरिका के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले ने सभी को चौंका दिया है।

greenland america news

डोनाल्ड ट्रंप। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस का ग्रीनलैंड दौरा रद्द कर दिया गया है। वह 27-29 मार्च तक ग्रीनलैंड के दौरे पर जाने वाली थीं। दरअसल, उषा वेंस के ग्रीनलैंड दौरे से पहले विवाद खड़ा हो गया है। ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री म्यूट एगेडे ने उषा की इस विजिट का बायकॉट करने का फैसला किया है। 

 

प्रधानमंत्री म्यूट एगेडे ने अमेरिकी की तरफ से द्वितीय महिला उषा वेंस के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की विजिट को उकसाने वाला कदम बताया है। खबर है कि जिस दिन उषा वेंस ग्रीनलैंड आने वाली थीं, उस दिन ग्रीनलैंड के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन की योजना बनाई थी।

 

ट्रंप के एक फैसले ने सभी को चौंकाया

 

ग्रीनलैंड में विरोध-प्रदर्शन की योजना को देखते हुए अमेरिका ने उषा वेंस के ग्रीनलैंड दौरे को रद्द कर दिया। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके तुरंत बाद एक फैसले ने सभी को चौंका दिया है। व्हाइट हाउस ने घोषणा करते हुए कहा है कि अब उषा वेंस की वजह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस खुद ग्रीनलैंड के दौरे पर जाएंगे। लेकिन इसमें कहा गया है कि जेडी वेंस की यह यात्रा केवल उत्तरी ग्रीनलैंड के पिटफिक में स्थित अमेरिकी अंतरिक्ष और सैन्य अड्डे तक ही सीमित रहेगी।

 

NSA माइक वाल्ट्स यात्रा पर जाने वाले थे

 

योजना के मुताबिक, उषा वेंस ग्रीनलैंड के बड़े वार्षिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉग-स्लेज रेस में हिस्सा लेने वाली थीं। उनके साथ में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्स और अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट भी जाने वाले थे। कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधिमंडल खेल कार्यक्रमों के अलावा अमेरिकी सैन्य अड्डे का भी दौरा करने वाला था।

 

यह भी पढ़ें: भारत की RAW पर लगे प्रतिबंध, अमेरिकी आयोग की ट्रंप सरकार से सिफारिश

 

क्या बोल रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

 

बता दें कि पिछले कई दिनों से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड को खरीदने की बात कर रहे हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद से ही ग्रीनलैंड में अमेरिका का भारी विरोध हो रहा है। साथ ही डेंनमार्क ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर कड़ा विरोध जताया है। ग्रीनलैंड के लोगों ने अपने देश को खरीदने के डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। लोगों ने कहा है कि वे कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे। वहां के लोग इतने गुस्से में कि ग्रीनलैंड के ग्रीनलैंड के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन किया।

 

अमेरिकियों पर भरोसा नहीं कर सकते- ग्रीनलैंड

 

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा, 'हाल के दिनों तक हम अमेरिकियों पर भरोसा कर सकते थे। अमेरिकी हमारे सहयोगी और मित्र थे। हम अमेरिका के साथ बहुत निकटता से काम करते थे लेकिन अब वह समय बीत चुका है।' यहां तक ​​कि डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने भी इस यात्रा को अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड पर डाला जा रहा अवीकार ना करने वाला दबाव कहा है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap