logo

ट्रेंडिंग:

'बाइडेन ही अच्छे थे', ट्रंप के खिलाफ क्यों हुई अमेरिका की जनता?

अमेरिकी की जनता को शायद अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। एक साल बाद ही बड़ी संख्या में जनता ट्रंप के खिलाफ आ चुकी है। इसका खुलासा तीन नए सर्वे में हुआ है।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका में एक साल पहले ही प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने वाले ट्रंप की लोकप्रियता तेजी के साथ गिरी है। अमेरिकी वोटरों को अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। अब मतदाताओं का मानना है कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप की तुलना में बेहतरीन काम किया है। नौ महीने बाद ही अमेरिका में मध्यावधि चुनाव है। उससे पहले मतदाताओं की बीच ट्रंप की अलोप्रियता रिपब्लिकन पार्टी की टेंशन बढ़ा सकती है। 

 

हार्वर्ड सीएपीएस/हैरिस के सर्वे के मुताबिक 51% अमेरिकी मतदाताओं का मानना है कि ट्रंप का काम बाइडन की तुलना में घटिया है। हालांकि 49 फीसद मतदाता ट्रंप के साथ हैं। एक अन्य सर्वे रैसमसन रिपोर्ट्स बताया कि 48 फीसद वोटर्स बाइडन को बेहतर मानते हैं। ट्रंप को सिर्फ 40 फीसद वोर्टर्स ने बेहतर बताया है। वहीं 8 फीसद का मानना है कि दोनों का काम करीब-करीब एक जैसा रहा है। यूगोव/इकोनॉमिस्ट के सर्वे के अनुसार 46 फीसद अमेरिकियों का कहना है कि ट्रंप खराब काम कर रहे हैं। बाइडन उनसे अच्छे थे। वहीं 40% का मानना है कि अच्छा काम कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में अगर तारिक रहमान PM बने तो भारत और हिंदुओं से कैसे होंगे रिश्ते?

इस सर्वे में ट्रंप को थोड़ी राहत

प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे ने डोनाल्ड ट्रंप को थोड़ी राहत भरी खबर दी है। सेंटर ने 20 से 26 जनवरी के मध्य 8,512 अमेरिकी लोगों के बीच सर्वे किया। इसमें से 58 फीसद लोगों ने ट्रंप को बेहतर माना। वहीं 40 फीसद लोगों की राय उनके खिलाफ रही। सर्वे के मुताबिक करीब 10 में से आठ रिपब्लिकन और रिपब्लिकन समर्थक निर्दलीय (79%) ट्रंप के बारे में अच्छी राय रखते हैं। वहीं 20 फीसद के विचार उनके खिलाफ हैं।

 

जेडी वैंस: उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के प्रति लोगों की राय अच्छी नहीं है। हर 10 में से एक अमेरिकी उनको जानता तक नहीं है। प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के मुताबिक 37 फीसद लोग ही वैंस को पंसद करते हैं। ना पसंद करने वाली की संख्या करीब 52 फीसद है। 9 फीसद लोगों का कहना है कि उन्होंने जेडी वैंस के बारे में सुना तक नहीं है।

 

पीट हेगसेथ: अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को भी लोग कम ही जानते हैं। दुनियाभर में उनके नाम की चर्चा होती है, लेकिन अमेरिका करीब 31 फीसद लोगों ने उनके बारे में सुना ही नहीं। मतलब यह तो 'दीया तले अंधेरा' वाली बात हुई। सर्वे के मुताबिक अमेरिका की 41 फीसद जनता पीट हेगसेथ के बारे में अच्छे ख्याल नहीं रखती है। सिर्फ 26 फीसद लोगों की सोच उनके प्रति अच्छी है। 

 

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया की नई तानाशाह होंगी किम जू! किम जोंग लेंगे संन्यास?

 

रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर: अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर को भी करीब 6 फीसद लोग नहीं जानते हैं। 48 फीसद जनता उनके बारे में नकारात्मक सोचती है। वहीं 44 फीसद की राय सकारात्मक है। 

 

मार्को रुबियो: वेनेजुएला से ईरान तक हर मामले में मार्को रुबियो की दखल होती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर मामले में विदेश मंत्री मार्को रुबियो से सलाह लेते हैं। दुनियाभर में रुबियो की पहचान है, सिवाय अपने देश को छोड़कर। अमेरिका में हर 10 में से दो लोग उनके बारे में नहीं जानते हैं।  रुबियो के प्रति अगर लोगों के विचार की बात करें तो 44 फीसद की राय नकारात्मक और 34 फीसद की सकारात्मक है। करीब 19% लोगों ने रुबियो के बारे में सुना ही नहीं है।

 

ट्रंप के खिलाफ जनता क्यों: माना जा रहा है कि अमेरिका की जनता सख्त आव्रजन नीति, टैरिफ और वेनेजुएला पर हमले के मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन से असहमत है। हाल ही में आप्रवास एजेंटों ने कई नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मिनियापोलिस शहर में एक महिला और शख्स को गोली मारने की घटना के बाद से ही देशभर में आक्रोश है। ईरान के मुद्दे पर भी अमेरिकी बंट हैं।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap