logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले माफी, फिर मिसाइल-ड्रोन से हमला, पड़ोसियों पर टूट रहा ईरान का कहर

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने वादा किया था कि वह अपने पड़ोसियों पर हमले बंद करेंगे। ठीक उसी दिन रात में पड़ोसियों पर ड्रोन और मिसाइल हमले हुए।

Iran

ईरान पर इजरायल ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान के मिसाइल और ड्रोन खाड़ी के देशों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। खाड़ी देशों में रविवार की सुबह तक ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें आईं। सोशल मीडिया पर इन देशों ने अपना दर्द साझा किया है। कुवैत की सेना ने कहा कि रविवार कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्यूल स्टोरेज पर दुश्मनों के ड्रोन ने हमला किया।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने भी ड्रोन हमलों का सामना किया और रविवार की सुबह-सुबह कम से कम 21 ड्रोनों को रोककर नष्ट कर दिया। बहरीन में, किंग फहद कॉजवे के पार मिना सलमान सीपोर्ट पर एक जगह में लगी आग को बहरीन के गृह मंत्रालय ने ईरानी हमला बताया। 

यह भी पढ़ें: 'हजारों वर्षों में पहली बार ईरान हारा है', ट्रंप ने जीत का ऐलान कर दिया

किन देशों को निशाना बना रहा ईरान?

ईरान ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों पर ड्रोन हमला किया है। इन देशों पर ईरान, अमेरिका को सहयोग देने का आरोप लगाता रहा है। यहां अमेरिकी सैन्य बेस थे, जिन्हें ईरान ने तबाह किया था। बहरीन में हालात बिगड़ गए हैं। इमरजेंसी सर्विसेज आग बुझाने में जुटी हुई हैं। 

पहले माफी, फिर हमला, क्या सोच रहा ईरान?

ड्रोन और मिसाइल हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शनिवार को खाड़ी देशों से माफी मांगी थी। उन्होंने पिछले हफ्ते क्षेत्र में अमेरिकी बेसों पर हुए कई ड्रोन-मिसाइल हमलों के लिए माफी मांगी और कहा था कि ईरान अब पड़ोसियों पर हमला नहीं करेगा, जब तक कि खुद पर हमला न हो।

यह भी पढ़ें: 'भारत का धन्यवाद', युद्ध के बीच ईरान ने क्यों की मोदी सरकार की तारीफ?

क्या सफाई पेश की है?

मसूद पेजेश्कियान के इस विवाद पर ईरान में ही हंगामा हो गया। इस्लामिक रिव्यूल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के जवानों ने राष्ट्रपति के बयान को अव्यवहारिक बताया। विवाद के बाद उनके ऑफिस ने सफाई दी कि उनका मतलब था कि अगर क्षेत्रीय देश अमेरिका के हमले में हम पर सहयोग नहीं करेंगे, तो हम उन पर हमला नहीं करेंगे।


और पढ़ें