ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की माफी मांगने पर डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि ईरान अपने पड़ोसी खाड़ी देशों से हार गया। बुरी तरह से पिटने के बाद उसने माफी मांगी है। ट्रंप का कहना है कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का नतीता है कि ईरान ने सरेंडर किया है। बता दें कि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने बयान में सरेंडर जैसी कोई बात नहीं कही है। उन्होंने सिर्फ ईरानी हमलों की खातिर खाड़ी देशों से माफी मांग की है।
उनका साफ कहना है कि अमेरिका और इजरायल के सामने ईरान कभी सरेंडर नहीं करेगा। ट्रंप के बिना शर्त सरेंडर वाले बयान पर पेजेश्कियन ने कहा कि बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग एक ऐसा सपना है, जिसे उन्हें (ट्रंप) अपने साथ कब्र में ले जाना चाहिए। अब ट्रंप उनके इसी बयान के आधार पर स्वघोषित जीत का दावा करने में जुटे हैं। हालांकि उनके दावे के विपरीत ईरान ने शनिवार को भी संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और बहरीन पर हमला किया।
यह भी पढ़ें: 'सिर से गुजर रहे जेट, गिरी मिसाइलें', दुबई में फंसे हिंदुस्तानियों का हाल क्या?
ईरान बुरी तरह से पीट रहा: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'बुरी तरह से पीट रहे ईरान ने माफी मांगी है। उसने अपने मध्य पूर्व के पड़ोसियों के सामने सरेंडर कर दिया है और अब हमला न करने का वादा किया है। यह वादा सिर्फ अमेरिका और इजरायल के लगातार हमले के कारण हुआ है। वे मध्य पूर्व पर कब्जा करके राज करना चाहते थे।'
अब मिडिल ईस्ट को बुली नहीं कर पाएगा ईरान
ट्रंप ने आगे कहा, 'यह पहली बार है जब ईरान हजारों वर्षों में आसपास के मध्य पूर्व के देशों से हारा है। उन्होंने 'थैंक यू प्रेसिडेंट ट्रंप' कहां। मैंने उनका स्वागत किया। ईरान अब मिडिल ईस्ट का बुली नहीं है, बल्कि वह मिडिल ईस्ट का लूजर हैं। कई दशकों तक ऐसे ही रहेंगे, जब तक वे सरेंडर नहीं कर देते या अधिक संभावना है कि पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाते।'
यह भी पढ़ें: इजरायल ने मोसाद की मदद ईरान को घेरकर मारा, तेहरान के बंकरों का नरक जैसा हाल
'आज ईरान को बड़ा झटका लगेगा'
ट्रंप ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि आज ईरान को बहुत बुरा झटका लगेगा। ईरान के बुरे बर्ताव के कारण पूरी तरह से तबाही और पक्की मौत के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। ऐसे इलाके और लोगों के ग्रुप, जिन्हें इस समय तक टारगेट करने के बारे में नहीं सोचा गया था।