logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सिर से गुजर रहे जेट, गिरी मिसाइलें', दुबई में फंसे हिंदुस्तानियों का हाल क्या?

युद्ध की आहट और आसमान में गूंजते लड़ाकू विमानों के बीच दुबई में रह रहे भारतीयों की जिंदगी पर क्या असर पड़ा है। वहां अब कैसे हालात हैं, आइए समझते हैं।

Dubai, Photo Credit: Social Media

Dubai, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के तनाव और खाड़ी के देशों में मचे बवाल के बावजूद दुबई में रहने वाले लाखों भारतीयों के लिए राहत की बात यह है कि उनकी जिंदगी पूरी तरह सामान्य चल रही है। लोग बता रहे हैं कि अगर आसमान की तरफ देखें तो वहां हर थोड़ी देर में लड़ाकू विमानों की तेज गूंज सुनाई दे रही है, जिससे यह अहसास होता है कि माहौल तनावपूर्ण है। दुबई शहर के अंदर किसी भी तरह का डर या भगदड़ जैसा माहौल बिल्कुल नहीं है। वहां रह रहे भारतीयों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाहे कितनी भी बड़ी हलचल हो रही हो, लेकिन दुबई की सड़कों पर जिंदगी अपनी पुरानी रफ्तार से ही दौड़ रही है। 

 

लोग रोज की तरह सुबह उठकर अपने दफ्तर जा रहे हैं, बच्चे बिना किसी डर के स्कूल जा रहे हैं और बाजारों में भी वैसी ही रौनक देखने को मिल रही है जैसी हमेशा होती है। दुबई प्रशासन ने सुरक्षा के इतने पक्के इंतजाम किए हैं कि वहां रहने वाले आम लोग खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहां के रहने वालों ने यह भी बताया कि बाजारों में खाने-पीने की चीजों की कोई कमी नहीं है और न ही सरकार ने किसी तरह की पाबंदी या कर्फ्यू लगाया है। कुल मिलाकर युद्ध की डरावनी खबरों के बीच भी दुबई में भारतीयों का जीवन एकदम पटरी पर है और लोग वहां के शांत माहौल की काफी तारीफ कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल-अमेरिका बरसा रहे मिसाइल, कहां छिपे हैं खामेनेई?

दुबई के माहौल में क्या कर रहे हैं हिंदुस्तानी?

दुबई में बसे भारतीयों का मानना है कि वहां की सरकार स्थिति को बहुत ही समझदारी और शांति से संभाल रही है। शहर के बड़े मॉल्स, रेस्टोरेंट्स और घूमने-फिरने की जगहों पर लोगों की भीड़ कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर शुरुआत में कुछ लोगों ने अपनी चिंता जरूर जाहिर की थी। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी दुबई के हालातों को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी फिक्र जताई थी।

 

लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि शहर के भीतर घबराने जैसी कोई बात नहीं है। इसी तरह दुबई में रहने वाले भारतीय मूल के राजीव नय्यर और संजय सुधीर जो कि संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत हैं, उन्होंने भी स्थिति पर नजर रखने और भारतीयों की सुरक्षा को लेकर जरूरी बातें कही हैं। भारतीय प्रवासियों का कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से कोई खास निर्देश नहीं आता, वे अपनी रोज की आदतों में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं।

हवाई सफर और उड़ानों पर पड़ा असर

इस पूरे विवाद और तनाव का सबसे सीधा असर हवाई यात्राओं पर देखने को मिला है। सुरक्षा कारणों से और आसमान में मिसाइलों के खतरे को देखते हुए कई बार हवाई रास्तों को बंद करना पड़ा, जिसकी वजह से दुबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुसाफिरों की काफी भारी भाड़ जमा हो गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एमिरेट्स और फ्लाईदुबई जैसी बड़ी विमान कंपनियों ने अपनी बहुत सी फ्लाइट्स को या तो रद्द कर दिया या फिर उनका रास्ता बदल दिया। इस वजह से भारत आने-जाने वाले यात्रियों को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना जरूर करना पड़ा और कुछ लोग घंटों तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। लेकिन अच्छी खबर यह है कि उड़ानें फिर से धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं और प्रशासन फंसे हुए लोगों को सुरक्षित उनके घर भेजने के काम में लगा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: सिमटती आबादी, गिरता जन्मदर, फर्टिलिटी सुधारने के लिए फ्रांस को बनाना पड़ा प्लान

सुरक्षा का पूरा भरोसा

वहां रह रहे भारतीयों को स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि सरकार हर छोटी-बड़ी खबर पर नजर रख रही है और नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रही है। भारतीय समुदाय के लोग इस समय बस यही दुआ और उम्मीद कर रहे हैं कि देशों के बीच चल रहा यह झगड़ा बातचीत के जरिए जल्दी सुलझ जाए ताकि युद्ध का खतरा हमेशा के लिए टल जाए। लोग चाहते हैं कि पूरी दुनिया में शांति बनी रहे ताकि व्यापार और एक देश से दूसरे देश आने-जाने में किसी को भी कोई मुश्किल न हो और सब सुरक्षित रहें।

Related Topic:#भारत#UAE

और पढ़ें