logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हुआ हमला, 1 भारतीय की मौत, 2 घायल

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को हमला हुआ। इस हमले में एक भारतीय की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।

King Fahd airport attack सऊदी अरब

दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को हमला हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हो गए। रियाद में स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। हमले के बाद एयरपोर्ट परिसर में संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और बचाव दलों ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके साथ ही अधिकारी इस हमले में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। 

 

रियाद में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'सऊदी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कल रात दम्मम हवाई अड्डे पर हुए हमले में जान गंवाने वाले दो लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था और दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।'इस हमले में कुल दो लोगों की मौत हुई है और आठ लोग घायल हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: आप बस दिल्ली से उठकर वैष्णों देवी जाइए, दर्शन से लेकर होटल का जिम्मा IRCTC का

 

दूतावास ने जताया दुख

इस हमले में मरने वालों में एक व्यक्ति भारतीय नागरिक था जबकि घायलों में कुल दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने बताया कि अधिकारी हम इस घटना से जुड़ी और जानकारी जुटा रहे हैं और प्रभावित परिवारों से संपर्क कर रहे हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले में मारे गए नागरिक की मौत पर दुख जाहिर किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

घायलों में किन देशों के लोग? 

सऊदी अरब के जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन की ओर से गुरुवार को एक बयान जारी किया गया है। इस बयान के अनुसार, बुधवार शाम हवाई अड्डे पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। मृतकों की पहचान एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय निवासी के रूप में हुई। अथॉरिटी ने कहा, 'घायलों की संख्या आठ है, जिनमें एक सऊदी नागरिक, दो भारतीय, दो यमनी, दो बांग्लादेशी और एक नेपाली नागरिक शामिल हैं।'

 

यह भी पढ़ें: देशभर में दशहरा खत्म, कुल्लू में क्यों शुरू होता है उत्सव?

 

हूतियों ने किया हमला?

यह घटना सऊदी अरब के हवाई अड्डों और अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने की हालिया घटनाओं के बीच हुई है। इससे पहले राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी कई हमले हो चुके हैं। वहां हुए एक बड़े हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। बाद में एक घायल भारतीय नागरिक की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई थी। इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में हवाई सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

सऊदी अरब में हो रहे इन हमलों के पीछे यमन के हूती विद्रोहियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हूती विद्रोहियों ने पहले रियाद एयरपोर्ट पर हुए कुछ हमलों की जिम्मेदारी ली थी और सऊदी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने को लेकर चेतावनी भी दी थी। हालांकि, दम्माम के किंग फहद एयरपोर्ट पर 21 अक्टूबर को हुए ताजा हमले के लिए जिम्मेदार पक्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


और पढ़ें