भारतीय रेलवे एंड कैटरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) लगातार अपने काम में समय के हिसाब से सुधारात्मक कदम उठा रहा है। इसका मकसद अपनी सेवाओं को बेहतर बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। इसी कड़ी में IRCTC दिल्ली से माता के भक्तों को वैष्णों देवी की यात्रा करवा रहा है। इसके लिए रेलवे यात्रियों को दिल्ली से ट्रेन की टिकट से लेकर माला के दर्शन करवाने और वहां खाने पीने का सारा जिम्मा लेता है।
यात्रियों को इसके लिए बस IRCTC की वेबसाइट पर जाकर पैकेज लेकर टिकट बुक करवाना होता है। टिकट बुक करवाने के बाद बस यात्री को अपनी सारी तैयारियां करके जाना होता है। किसी को अगर माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जाना है तो उसके पास सब सहूलियतें ऑनलाइन हैं, जिसे फॉलो करके लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: 500 दो 5 मिनट में एंट्री पाओ; दिल्ली स्टेशन पर कुलियों की चांदी
सबसे पहले क्या करना होगा?
यात्री को वैष्णों देवी जाने के लिए सबसे पहले irctctourism.com पर जाना होगा। यहां जाकर आपके पास होलीडे पैकेज का ऑप्शन आएगा, जिसमें माता वैष्णों देवी के लिंक पर क्लिक करके आप अपना टिकट बुक करवा सकते हैं। इसमें आपके पास सिंगल, कपल और पूरी फैमिली के साथ पैकेज ले सकते हैं। इसके बारे में पूरी डिटेल्स वेबसाइट पर दी हुई है।
टिकट बुक करवाने में दिक्कत तो क्या करें?
अगर किसी को टिकट बुक करवाने में दिक्कत आती है तो, वह टूरिजम फैसिलिटेशन सेंटर पर जाकर या उन्हें फोन करके उनसे मदद ले सकते हैं और अपना पैकेज ले सकते हैं। इसके बाद की प्रक्रिया समझाते हुए IRCTC के एक सीनियर अधिकारी ने 'खबरगांव' से बात की।
यह भी पढ़ें: आउटसोर्सिंग के खिलाफ रेलवे यूनियन, सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल
दिल्ली से लेकर वैष्णों देवी तक IRCTC की जिम्मेदारी
अधिकारी ने बताया कि जिसकी ट्रेन में टिकट बुक हैं, उन्हें IRCTC का आदमी घर से लेकर स्टेशन जाएगा। आप ट्रेन में जाएंगे, जिसमें आपका खाना पहले से बुक होगा। आप अगली सुबह जम्मू के कटरा उतरेंगे तो वहां रेलवे का आदमी आपको 'प्लेकार्ड' के साथ में रिसीव करेगा। इसके बाद आपको वह टैक्सी से होटल तक ले जाएगा। IRCTC का कटरा में ताज होटल के साथ में अन्य पॉकेट फ्रेंडली होटलों से टाइअप हैं।
वैष्णों देवी कटरा में IRCTC क्या देगा?
होटल पहुंचाकर आपको रूम तक छोड़ा जाएगा और वहां खाना खिलाया जाएगा। इसके बाद आपको होटल से ही टैक्सी कटरा बेस कैंप तक मिलेगी। वहां से आपकी यात्रा पर्ची बनाई जाएगी और फिर आपको माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए यात्रा के लिए छोड़ दिया जाएगा। यात्रा के लिए छोड़ते समय IRCTC आपको एक नंबर देगा, जब आप माता के दर्शन करके वापस आएंगे तो इसी नंबर पर फोन करके टैक्सी मंगवाएंगे। यही टैक्सी आपको फिर से होटल तक लेकर जाएगी।
दिल्ली तक वापसी का सफर
होटल पहुंचते ही आपको खाना खिलाया जाएगा और आराम करने का समय मिलेगा। अगली सुबह आपको नाश्ता करवाया जाएगा और फिर आपके टिकट के हिसाब से होटल से ही टैक्सी जम्मू कटरा रेलवे स्टेशन तक छोड़ देगी। इसके बाद आप माता वैष्णों देवी के दर्शन करके दिल्ली वापस आ जाएंगे। इस तरह से आप IRCTC के फूल पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। यानी कि दिल्ली से लेकर वैष्णों देवी के दर्शन और फिर दिल्ली वापसी तक सबकुछ की जिम्मेदारी IRCTC की होती है। इसको लेकर IRCTC की वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है। वहां जाकर आप पैकेज के बारे में जानकारी ले सकते हैं।