logo

ट्रेंडिंग:

62 साल के ऑस्ट्रेलियाई PM ने रचाई शादी, एक साल पहले किया था प्रपोज

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। एक साल पहले वैलेंटाइन डे पर उन्होंने प्रपोज किया था।

Anthony Albanese and  Jodie Haydon

एंथनी अल्बानीज और जोडी हेडन। (Photo Credit: X/@AlboMP)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने जोडी हेडन से विवाह कर लिया है। 46 वर्षीय जोडी हेडन फाइनेंशियल सर्विसेज वर्कर हैं और लंबे समय से एंथनी अल्बानीज के साथ रिश्ते में रही हैं। शनिवार को शादी समारोह का आयोजन कैनबरा में स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 'द लॉज' में किया गया। शादी समारोह एक प्राइवेट कार्यक्रम था। इसमें अल्बनीज के दोस्त और पारिवारिक करीबियों ने हिस्सा लिया। 

 

एंथनी अल्बानीज ने अपने एक्स अकाउंट पर विवाह का एक वीडियो साझा किया और लिखा 'विवाहित'। वीडियो में वे अपनी पत्नी का हाथ थामे दिख रहे हैं। दोनों बेहद खुश हैं। जोडी हेडन ने सफेद गाउन पहना है। अपनी शादी के साथ ही एंथनी अल्बानीज ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी रच दिया है। वह बतौर प्रधानमंत्री रहते शादी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले नेता भी बन गए हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ के बावजूद भारत की इकॉनमी पर क्यों नहीं दिखा असर?

 

एंथनी अल्बानीज की उम्र 62 साल है और उनकी पत्नी जोडी हेडन 46 साल की हैं। एक साल पहले वैलेंटाइन डे पर एंथनी अल्बानीज ने जोडी हेडन को प्रपोज किया था। तब उन्होंने कहा बताया था कि उन्हें एक पार्टनर मिल गया है। जिनके साथ मैं अपनी बाकी जिंदगी बिताना चाहता हूं। 

 

यह भी पढ़ें: फिल्मों के लिए सेंसर बोर्ड, सोशल मीडिया बेलगाम क्यों? वजहें समझिए

 

एंथनी अल्बानीज ने साल 2019 में अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दिया था। दोनों का एक बेटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेलबर्न में एक बिजनेस डिनर के दौरान अल्बानीज और जोडी हेडन की मुलाकात हुई थी। कई मौकों पर जोडी हेडन को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ देखा गया। जोडी ने चुनाव प्रचार भी अल्बानीज के साथ किया था। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक अगले हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक दोनों ऑस्ट्रेलिया में अपना हनीमून मनाएंगे। इसका खर्च भी वही वहन करेंगे।

Related Topic:#IND W vs AUS W

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap