logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अश्लील हरकत' के आरोप में मौत की सजा दे दी, सऊदी ने बांग्लादेश को बताया तक नहीं

सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सजा दे दी गई। अब बांग्लादेश का कहना है कि उसे इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं दी गई कि दोनों को मौत की सजा दी जा रही है।

ai generated image of bangladesh vs saudi arabia

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बांग्लादेश और सऊदी अरब के बीच अब एक अलग तनाव की स्थिति बन गई है। बीते बुधवार यानी 14 अक्तूबर को सऊदी अरब में एक बांग्लादेश महिला और एक पुरुष को मौत की सजा दे दी गई। आरोप था कि इन दोनों ने मस्जिद के अंदर 'अश्लील हरकत' की। अब बांग्लादेश ने कहा है कि सऊदी अरब ने इन दोनों को सजा देने से पहले उसे इसकी सूचना तक नहीं दी। अब बांग्लादेश इस पर नाराज है और वह आगे के कदम के बारे में कानूनी सलाह ले रहा है। उसने सऊदी अरब से इस पर जवाब भी मांगा है।

 

सऊदी अरब के जेद्दाह में स्थित बांग्लादेशी दूतावास के सूत्रों के हवाले से BBC ने लिखा है कि उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस मामले में पहले निचली अदालत ने दोनों को मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले को सर्वोच्च अदालत में चुनौती दी गई थी लेकिन अदालत ने मौत के फैसले को ही बरकरार रखा। फिर इसी के आधार पर शाही आदेश जारी हुआ और आदेश के मुताबिक, 14 अक्तूबर को दोनों को मौत की सजा दे दी गई। इसी घटना के बारे में कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं लेकिन कहीं से भी पुष्टि नहीं होती कि वे इसी केस से जुड़े हुए हैं।

क्या है मामला?

आरोप है कि उमराह करने गए एक कपल को मक्का की एक मस्जिद में अश्लील हरकत के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इन दोनों इस्लामिक कानून के मुताबिक, दोषी पाया गया और 'ताजीर' के तहत मौत की सजा सुनाई गई। ताजीर में सजा जज के विवेक पर छोड़ दी जाती है। यानी जज चाहें तो सजा दें या ना दें। इस मामले में जज ने दोनों को मौत की सजा सुनाई।

 

यह भी पढ़ें: US के हर बच्चे को SpaceX का एक शेयर देंगे एलन मस्क, ट्रंप ने कहा- BIG THANK YOU

 

अब बांग्लादेश की विदेश मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा है कि बांग्लादेश सरकार ने इन दोनों के अपराध और कानूनी प्रक्रिया के बारे में सवाल पूछे हैं। उनका कहना है कि बांग्लादेश सरकार इस मामले में सऊदी सरकार से बात करेगी और दोनों के शव वापस लाने की कोशिश भी करेगी। यह भी बताया गया है कि जिन दो बांग्लादेशियों को सजा दी गई है उनके नाम कैदियों की उस लिस्ट में जरूर थे जो सऊदी अरब ने बांग्लादेश को दी थी। हालांकि, उसमें यह जिक्र नहीं था कि इन दोनों को मौत की सजा होने वाली है।

 

यह भी पढ़ें: बंधुआ मजदूर वाले बयान पर वैंस की सफाई, भारतीय ससुराल का जिक्र क्यों किया?

सऊदी अरब में रह रहे बांग्लादेशियों में डर का माहौल

बता दें कि लगभग 30 लाख बांग्लादेशी सऊदी अरब में रहते हैं। इसके अलावा, हज और उमराह करने भी हर साल हजारों बांग्लादेशी जाते रहते हैं। ऐसे में इस तरह की सजा ने वहां रह रहे लोगों में खलबली मचा दी है। इससे पहले, साल 2011 में 8 बांग्लादेशी नागरिकों को सरेआम मौत के घाट उतारा गया था क्योंकि उन्होंने रियाद में मिस्र के एक नागरिक की हत्या कर दी थी।

Related Topic:#bangladesh news

और पढ़ें