logo

मूड

ट्रेंडिंग:

US के हर बच्चे को SpaceX का एक शेयर देंगे एलन मस्क, ट्रंप ने कहा- BIG THANK YOU

एक समय ऐसा था जब डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क में तकरार होने लगी थी। अब वही डोनाल्ड ट्रंप एलन मस्क की खूब तारीफ कर रहे हैं क्योंकि मस्क ने एक बड़ा एलान किया है। 

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप,

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप, File Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मशहूर अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के एक एलान ने सनसनी मचा दी है। यह एलान ऐसा है कि खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एलन मस्क को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। इस तारीफ की वजह है कि एलन मस्क ने कहा है कि वह अमेरिका के हर बच्चे को अपनी कंपनी SpaceX का एक शेयर देंगे। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क को इसके लिए 

 

मौजूदा वक्त में एलन मस्क के पास SpaceX के लगभग 642 करोड़ शेयर हैं। अमेरिकी जनगणना के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 तक वहां लगभग 7.2 करोड़ बच्चे ऐसे थे जिनकी उम्र 18 साल से कम थी। इस हिसाब से अगर एलन मस्क शेयर बांटते हैं तो कम से कम 7.2 करोड़ शेयर बांटने होंगे। हालांकि, उनके पास मौजूद शेयरों की संख्या की तुलना में यह 10 प्रतिशत के आसपास ही है। इतने शेयर बांटने पर एलन मस्क लगभग 10.5 बिलियन यानी लगभग 1000 करोड़ डॉलर खर्च कर देंगे।

 

यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने बना दी 'उड़ने वाली कार', इसकी खूबियां और जरूरत समझिए 

एलन मस्क का एलान

एलन मस्क ने लिखा है, 'अगले साल मैं SpaceX का एक-एक शेयर हर अमेरिकी बच्चे को दूंगा। यह कई तोहफों में से एक होगा।' बता दें कि एलन मस्क पहले भी बहुत सारे डोनेशन करते रहे हैं। उन्होंने इसी साल जुलाई महीने से लेकर अभी तक रिपब्लिकन पार्टी के अलग-अलग समूहों के लिए 276 मिलियन डॉलर का दान दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

एलन मस्क की तारीफ करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है, 'लाखों अमेरिकी बच्चों को TRUMP अकाउंट्स के जरिए SpaceX के शेयर देने के लिए हमारे महान दोस्त एलन मस्क का बहुत-बहुत शुक्रिया। जब हमने TRUMP अकाउंट्स की स्थापना की थी तब हमने इसी की उम्मीद की थी। इसके जरिए हमारे महान प्राइवेट सेक्टर के लोग जैसे कि एलन मस्क और कई अन्य साथ आएंगे और हमारे बच्चों में निवेश करेंगे। अभी तक बच्चे ही हमारे सबसे जरूरी असेट हैं और हम अमेरिकी के हर बच्चे को एक बेहतर सपना देना चाहते हैं। थैंक्यू एलन।'

 

यह भी पढ़ें: भारत को तेज इंटरनेट से जोड़ेंगे, स्टारलिंक का दावा, एलन मस्क का झगड़ा सुलझ गया?

बता दें कि शुक्रवार को SpaceX के एक शेयर की कीमत 146.03 डॉलर थी। भारतीय रुपये में यह लगभग 13865 रुपये बनेगा। माना जा रहा है कि अगले साल जब एलन मस्क अपने इस एलान को जमीन पर उतार रहे होंगे तब तक SpaceX के एक शेयर की कीमत और भी ज्यादा हो जाएगी। बता दें कि SpaceX ने इसी साल 12 जून को अपना IPO लॉन्च किया था। तब एक शेयर की कीमत 135 डॉलर थी। कंपनी के कामों को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसके दाम बढ़ते ही जाएंगे।   


और पढ़ें