पड़ोसी देश बांग्लादेश की संसद में पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल की चर्चा है। एनसीपी के सदस्य सचिव अख्तर हुसैन ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद शरणार्धी संकट पैदा होने का खतरा जताया है।
अख्तर हुसैन ने कहा, 'अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी जीत जाती है और वहां उसकी सरकार बनती है तो वह सभी बांग्लादशियों को वापस बांग्लादेश भेजेगी। इससे यहां एक बड़ा शरणार्थी संकट पैदा हो जाएगा। हम इस बात से चिंतित हैं।'
यह भी पढ़ें: 'अपनी छोटी बहन को बड़ी बहन दे गुजारा भत्ता', हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
हमें एकजुट रहना होगा: अख्तर हुसैन
अख्तर हुसैन ने आगे कहा कि क्षेत्रीय रूप से हमारी स्थिति कई वास्तविकताओं से ग्रस्त रही है। बीजेपी बांग्लादेश में प्रवासियों की बाढ़ ला सकती है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हमारे पड़ोसी देश से मुसलमानों को वापस नहीं भेजा जाएगा। हमें एकजुट रहना होगा।'
निशिकांत दुबे ने शेयर किया वीडियो
बांग्लादेशी नेता के बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा किया और लिखा, 'बांग्लादेश के सांसद अख्तर हुसैन ने आज बांग्लादेश के संसद में कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल की जीत घुसपैठ को रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी, यह खतरनाक है। तृणमूल कांग्रेस के मददगार धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी पर ही नजर रखी जा रही', सुवेंदु अधिकारी के दावे से चर्चा तेज
चुनावी मुद्दा बना अवैध घुसपैठ
बता दें कि पश्चिम बंगाल और असम में अवैध घुसपैठ एक बड़ा मुद्दा रहा है। बीजेपी ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर घुसपैठियों को शरण देने का आरोप लगाया। वहीं असम की बीजेपी सरकार बड़े पैमाने पर अवैध घुसपैठियों को वापस भेज चुकी है। माना जा रहा है कि अगर पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होता है तो अवैध घुसपैठ के मामले में बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।