logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ट्रंप की मौत हुई तो फ्री बीयर पिलाऊंगा', ऐसा एलान करने वाले का लाइसेंस कैंसल

विस्कॉन्सिन डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू ने US के विस्कॉन्सिन राज्य में मैनोक्वा ब्रूइंग कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया है। कंपनी के मालिक ने ट्रंप की मौत पर फ्री में बीयर देने का दावा किया था।

Kirk Bangstad brand Minocqua Brewing license cancelled

मनोक्वा ब्रूइंग कंपनी के मालिक किर्क बैंगस्टैड और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, Photo Credit: ANI and mbcbrews/Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य की मनोक्वा ब्रूइंग कंपनी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। कंपनी के मालिक किर्क बैंगस्टैड ने हाल ही में एलान किया था कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौत होती है तो वह लोगों को मुफ्त बीयर देंगे। अब इस बयान के बाद उनकी कंपनी पर सरकारी कार्रवाई हुई है। राज्य सरकार ने ब्रुअरी का लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। इस पर बैंगस्टैड का कहना है कि यह फैसला गलत है और वह इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

मिलवॉकी जर्नल सेंटिनल की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्कॉन्सिन के राजस्व विभाग ने मिनोक्वा ब्रूइंग कंपनी की दो ब्रुअरी के बीयर बनाने के परमिट और एक शराब गोदाम का लाइसेंस रद्द कर दिया है। हालांकि, अगर कंपनी के मालिक किर्क बैंगस्टैड तय समय के अंदर इस फैसले को चुनौती देते हुए अपील करते हैं तो उस पर अंतिम फैसला आने तक उनकी ब्रुअरी पहले की तरह चलती रहेगी।

 

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट नहीं, 18 साल की उम्र में बन गए प्रोफेसर, कौन हैं नेथन थॉमस?

यह पूरा विवाद कैसे शुरू हुआ?

पूरा विवाद जून में शुरू हुआ था, जब राज्य के अधिकारियों ने कंपनी की डिब्बाबंद बीयर जब्त कर ली थी। अधिकारियों का आरोप है कि यह बीयर इलिनॉय से बिना जरूरी परमिट और टैक्स चुकाए विस्कॉन्सिन लाई गई थी। इसी नियम उल्लंघन को आधार बनाकर विभाग ने लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया। बैंगस्टैड ने अपने समर्थकों को भेजे गए न्यूजलेटर और सोशल मीडिया पोस्ट में सरकारी कर्रवाई को अत्यधिक कठोर बताते हुए कहा कि मामूली प्रशासनिक आरोपों के लिए इतनी बड़ी सजा देना उचित नहीं है।

 

किर्क बैंगस्टैड ने साफ कहा है कि वह किसी भी कीमत पर अपनी ब्रुअरी बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे मेरे टैपरूम से जबरन बाहर निकालना पड़ेगा तभी मैं बीयर बेचना बंद करूंगा।' दूसरी ओर, विस्कॉन्सिन डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू का कहना है कि उसका दायित्व राज्य के शराब और कर संबंधी कानूनों का पालन सुनिश्चित कराना है। यदि कोई लाइसेंसधारी नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करना विभाग की जिम्मेदारी है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान के पास तबाही रोकने का आखिरी मौका, ट्रंप ने फिर धमकाया; क्या करेगा तेहरान?

पहले भी विवादों में रह चुके हैं बैंगस्टैड

मिनोक्वा ब्रूइंग कंपनी अपनी राजनितिक सक्रियता के लिए भी जानी जाती है। कंपनी बर्नी ब्रू, टैमी शैंडी और एओसी आईपीए जैसे राजनीतिक नामों वाली बीयर बेचती है। इसी वर्ष बैंगस्टैड ने विस्कॉन्सिन के गवर्नर पद का चुनाव लड़ने की कोशिश की थी लेकिन पर्याप्त वैध सिग्नेचर नहीं होने के कराण उनका नाम मतपत्र में शामिल नहीं हो सका। अप्रैल में भी वह उस समय विवादों में आ गए थे जब ट्रंप पर हुए हमले के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फ्री बीयर डे को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के बाद अमेरिकी FBI और सीक्रेट सर्विस ने उनसे पूछताछ की थी और उनकी टिप्पणी की आलोचना हुई थी।


और पढ़ें