logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी; 15 की मौत

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक नाव हादसे में भारतीय पर्यटकों समेत 15 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। वियतनाम में स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।

Vietnam latest news

वियतनाम में बड़ा हादसा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के पलटने की खबर है। वहां स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। हादसा वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुआ है। नाव में कई भारतीय पर्यटक सवार है। दूतावास ने कहा कि घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। 

 

अधिकारियों के मुताबिक नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। अभी तक 15 भारतीय पर्यटकों की मौत पुष्टि हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। 

 

हो चीन मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके प्रभावित परिवार जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: नौसेना में अब शामिल INS महेंद्रगिरि, समंदर में बढ़ी भारत की ताकत

 

भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, 'एक दुखद घटना में कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलट गई। घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारी खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: नोएडा में नाले में गिरकर इंजीनियर की मौत, बड़ी लापरवाही आई सामने

हेल्पलाइन नंबर जारी

दूतावास ने आगे बताया कि प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14, +84 33 452 0414 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां +84 91 308 9165 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

स्थानीय मीडिया ने क्या बताया?

वियतनामी समाचार पोर्टल 'वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल' के मुताबिक यह स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार सदस्यों हॉन मे रुत से अन थोई बंदरगाह ले जा रही थी। तभी हॉन मे रुत नगोई से करीब 400 मीटर दूर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए। अब तक 15 लोगों की जान गई है। 

 

Related Topic:#International News

और पढ़ें