logo

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान ने किया हवाई हमला, अफगानिस्तान ने कई चौकियां कब्जाई; भीषण जंग शुरू

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर जंग जैसा माहौल है। पक्तिका प्रांत के चार सीमावर्ती जिलों में झड़प जारी है। अब तक के संघर्ष में तालिबान के न्यूज चैनल आरटीए के रिपोर्टर अब्दुल गफूर आबेद की जान गई है। दूसरा रिपोर्टर घायल है।

Pakistan and Afghanistan conflict.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शुरू हुई झड़प। (Photo Credit:amu.tv)

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ताजा झड़प शुरू हो गई है। तालिबान के मुताबिक अफगान लड़ाकों ने पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है। कई पाकिस्तानी सैनिक मारे भी गए हैं। हालांकि सटीक आंकड़ों का खुलासा नहीं हो सका है। तालिबान प्रवक्ता के मुताबिक बुधवार तड़के 4 बजे पाकिस्तानी सेना ने हमला बोला। अफगान लड़ाकों ने जवाबी कार्रवाई की। सुबह 8 बजे तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार में हवाई हमला भी किया। 

 

तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने जानकारी दी कि कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़प हुई। इसमें 12 लोगों की जान गई है। 100 से अधिक लोग घायल हैं। तड़के 4 बजे पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की। जवाब में तालिबान ने गोलीबारी शुरू की। पाकिस्तान की सेना ने हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। इस बीच अफगान लड़ाकों ने कई पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया। तालिबान का दावा है कि संघर्ष में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का सिरदर्द बन गए TTP की शुरुआत कैसे हुई? पढ़िए पूरी कहानी

पाकिस्तान ने क्या दावा किया?

पाकिस्तान की सेना ने आरोप लगाया कि तालिबान ने दो चौकियों पर घात लगाकर हमला किया। हालांकि उसके जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की सेना का दावा है कि ताजा संघर्ष में तालिबान के करीब 30 लड़ाकों की जान गई है। पाकिस्तान का कहना है कि कुर्रम क्षेत्र में बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का पूरी ताकत से जवाब दिया है। इसमें कई तालिबान मारे गए। उनकी अग्रिम चौकियों और एक टैंक को नुकसान पहुंचा है।

 

तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर लिखा, 'अफगानिस्तानी सेना ने पाकिस्तान के कई आक्रमणकारी सैनिकों को मार गिराया। साथ ही उनके हथियार और टैंक जब्त कर उनकी चौकियों पर कब्जा कर लिया।'

 

यह भी पढ़ें: हमास ने कर दिया खेल, इजरायल को सौंपा गलत शव; टूट सकता है युद्ध विराम

12 अक्टूबर से सीमा चौकी बंद

पाकिस्तान की वायुसेना ने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई इलाकों पर एयर स्ट्राइक की थी। जवाब में अफगानिस्तान ने शनिवार की रात पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया। इसमें करीब 58 पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई थी। कई चौकियों पर अफगान लड़ाकों ने कब्जा कर लिया था। दूसरी तरफ पाकिस्तान का दावा था कि उसके सिर्फ 23 सैनिक मारे गए थे, जवाब में 200 तालिबानी लड़ाकों को ढेर किया था। बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। 12 अक्टूबर से दोनों देशों के बीच स्थित सीमा चौकियां बंद हैं।
 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap