logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BSF जवान को हिरासत में लेकर की गई बदसलूकी, बांग्लादेश से वीडियो आया सामने

रूटीन गश्त के दौरान अनजाने में बांग्लादेश की सीमा में चले गए BSF के एक जवान के साथ बांग्लादेश के जवानों ने बदसलूकी की। हालांकि, दोनों देशों के बीच हुई फ्लैग मीटिंग के बाद जवान को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। 17 नवंबर यानी मंगलवार को पेट्रोलिंग के दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान अनजाने में बांग्लादेशी सीमा के अंदर चला गया। इसके बाद बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जो सिलहट बॉर्डर के पास का बताया जा रहा है। 

 

इस वायरल वीडियो में बांग्लादेशी सीमा रक्षकों का जवान के साथ खराब तरीके से व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में BGB के जवान भारतीय सैनिक के साथ धक्का-मुक्की करते, उसे उसकी गन स्ट्रैप से खींचते और जबरन एक बाइक पर बैठाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'भारत आर्थिक संकट की ओर...', अमेरिका में राहुल गांधी ने बेरोजगारी पर उठाए सवाल

फ्लैग मीटिंग के बाद जवान की वापसी

हिरासत में लिए गए जवान के साथ हुए इस व्यवहार को लेकर बांग्लादेशी सुरक्षाबलों के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि जवान की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के सीमा बलों के बीच एक 'फ्लैग मीटिंग' आयोजित की गई। इसके बाद जवान को वापस भारत लाया जा रहा है।

अवैध घुसपैठ की चिंताओं के बीच बढ़ी नाराजगी

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत पूर्वी सीमा से होने वाली बड़े पैमाने पर अवैध घुसपैठ की समस्या से जूझ रहा है। बता दें कि BSF देश के पूर्वी हिस्से में 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करती है।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। एक प्रतिक्रिया में कहा गया है कि जवान की सुरक्षित वापसी तो हो गई है लेकिन उनके साथ ऐसा बर्ताव बेहद चिंताजनक है।

 

यह भी पढ़ें: रूस में सेना का प्लेन आग लगने के बाद क्रैश, क्रू के सभी 19 सदस्यों की मौत

 

इसमें यह भी कहा गया कि एक तरफ देश सीमा पार से होने वाली भारी घुसपैठ का सामना कर रहा है, वहीं घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने के हर कदम को देश के भीतर ही कड़े विरोध और कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ता है।

Related Topic:#BSF#Bangladesh

और पढ़ें