logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेरिका में साइक्लोस्पोरा संक्रमण के 1000 मामले आए सामने, जानिए क्या है यह बला?

अमेरिका में लगभग 1,000 लोगों को साइक्लोस्पोरा संक्रमण हो गया है। इस संक्रमण में लोगों को दस्त की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिस वजह से कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है।

man

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के मिशिगन राज्य में लगभग 1,000 लोग साइक्लोस्पोरा संक्रमण से जूझ रहे हैं। इस संक्रमण के प्रभाव से लोगों को हफ्तों तक दस्त की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संक्रमण की वजह से अभी तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। साइक्लोस्पोरा संक्रमण बढ़ते ही देश के कई राज्यों में बीमारी की जांच की जा रही है। जांच के मुताबिक, साइक्लोस्पोरा संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले मिशिगन राज्य में ही सामने आए हैं।


मिशिगन राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते ही साइक्लोस्पोरा संक्रमण की घोषणा की थी, जब राज्य में 170 से अधिक मामले सामने आए थे। जानकारी के मुताबिक, मिशिगन में पिछले बुधवार तक साइक्लोस्पोरा संक्रमण के 992 मामले सामने आए थे, जहां मरीज लूज मोशन की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। अब मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग 1,000 हो गई है। अब सवाल उठता है कि साइक्लोस्पोरा संक्रमण से बचने के लिए लोगों को क्या करना चाहिए?

 

यह भी पढ़ें: 10 डॉलर में पार्क बनाने के लिए दी थी जमीन, डेटा सेंटर के लिए 1 करोड़ में बेच दी

क्या है साइक्लोस्पोरा?


अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र के मुताबिक, साइक्लोस्पोरा एक ऐसा संक्रमण है, जिसकी वजह से मरीजों को दस्त होते हैं। इससे लोगों का शरीर कमजोर हो जाता है। यह संक्रमण आमतौर पर जानलेवा नहीं होता। इस बीमारी से एंटीबायोटिक दवाइयां लेकर छुटकारा पाया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, क्लाइमेट चेंज की वजह से इस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। साइक्लोस्पोरा संक्रमण गर्मी के मौसम में लोगों की सेहत पर ज्यादा असर डालता है।


इस संक्रमण का प्रकोप अमेरिका में पहली बार नहीं देखा गया है। पिछले कुछ सालों से गर्मी के मौसम में इस संक्रमण के मामले सामने आते रहे हैं और मरीज दवाइयां लेकर ठीक हो जाते हैं। इससे पहले 2018 और 2019 में भी इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया था।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं गोलाली करीमी, जिनके कपड़ों पर अफगानी खफा हो गए?साइक्लोस्पोरा से कैसे बचें?


अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिन लोगों को लूज मोशन हुआ है और जो कुछ दिनों बाद भी ठीक नहीं हो रहा है, उन्हें तुरंत अस्पताल जाना चाहिए, क्योंकि यह साइक्लोस्पोरा संक्रमण की वजह से हो सकता है। इस संक्रमण से बचने के लिए लोगों को गंदा खाना और दूषित पानी पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा, खाना बनाते समय सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें और फलों को भी धोकर ही खाएं। बाहर का अस्वच्छ भोजन खाने से भी बचें।

Related Topic:#International News

और पढ़ें