logo

मूड

ट्रेंडिंग:

10 डॉलर में पार्क बनाने के लिए दी थी जमीन, डेटा सेंटर के लिए 1 करोड़ में बेच दी

अमेरिका में जिस जमीन को पार्क बनवाने के लिए दान किया गया, अब उसी को लगभग 94 करोड़ रुपये में बेच दिया दया गया है। इस जमीन पर अब पार्क की जगह डेटा सेंटर बनाने की तैयारी हो रही है।

land

प्रतिकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के टेक्सास में एक रोचक मामला सामने आया है, जहां 87 एकड़ की एक जमीन डेटा सेंटर बनाने के लिए 10 मिलियन यानी लगभग 94 करोड़ रुपये में खरीदी गई। इसी जमीन को कुछ साल पहले एक व्यक्ति ने पार्क बनवाने के लिए सिर्फ 10 डॉलर यानी करीब 943 रुपये में दान किया था, ताकि शहर में एक सुंदर पार्क बन सके जबकि अब इस जमीन पर डेटा सेंटर बनाने की तैयारी हो रही है। इसी वजह से यह जमीन विवादों के घेरे में आ गई है और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है।

 

यह मामला टेक्सास के टेलर शहर का है। यहां रहने वाले किसान टीजे ब्लैंड ने 1999 में रिक्रिएशन फाउंडेशन को यह जमीन दान के रूप में सिर्फ 10 डॉलर में दी थी। उन्होंने यह दान इसलिए किया था ताकि यहां पार्क बनाया जा सके और स्थानीय बच्चों को खेलने के लिए जगह मिल सके। इसके कुछ साल बाद फाउंडेशन ने यह जमीन टेलर इकोनॉमिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (TEDC) को बेच दी। बाद में यह जमीन लगभग 1 करोड़ रुपये में फिर बेच दी गई।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं गोलाली करीमी, जिनके कपड़ों पर अफगानी खफा हो गए?

 

क्या है पूरा मामला?

टेक्सास के किसान टीजे ब्लैंड ने यह जमीन 943 रुपयों में रिक्रिएशन फाउंडेशन को दान दी थी। जमीन के दस्तावेजों में साफ तौर पर लिखा गया था कि यह जमीन केवल पार्क बनाने के उद्देश्य से दी गई है। कुछ साल बाद रिक्रिएशन फाउंडेशन ने यह जमीन टेलर इकोनॉमिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (TEDC) को बेच दी। इसके बाद साल 2025 में TEDC  ने यह जमीन लगभग 94 करोड़ रुपये में बेच दी। अब यहां करीब 1.35 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में डेटा सेंटर बनाने की तैयारी हो रही है, जहां इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े डेटा को स्टोर और प्रोसेस किया जाएगा।

 

जमीन के आसपास रहने वाले लोग डेटा सेंटर के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि डेटा सेंटर बनने से इलाके में बिजली की खपत काफी बढ़ेगी और शोर भी होगा, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी वजह से स्थानीय लोग डेटा सेंटर निर्माण का विरोध कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस मामले को लेकर कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया है।

 

यह भी पढ़ें: भगवान राम की तस्वीर पर फेंके जूते, बांग्लादेश में बवाल, सड़क पर उतरे हिंदू

स्थानीय लोगों ने किया मुकदमा दायर

मुकदमा दायर कर स्थानीय लोगों ने अपील की है कि इस जमीन पर डेटा सेंटर न बनाया जाए। साथ ही लोगों ने सवाल उठाया है कि जब यह जमीन पार्क बनाने के लिए दान में दी गई थी, तो यहां पार्क क्यों नहीं बनाया गया। अब इस मामले में सभी की नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी है कि आखिर इस जमीन का भविष्य क्या होगा?

Related Topic:#International News

और पढ़ें